वायरल न्यूज़

लो जी! यहां तो हाइजीन की कब्र खुद गई, पॉपकॉर्न वाले की हरकत देख बाहर के खाने को देख दूर से ही कर लेंगे नमस्ते

कई लोगों को बाहर का खाना बहुत ही पसंद आता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो इस वायरल वीडियो को देख लेने के बाद बाहर के खाने से आपका भी मन उठ जाएगा।

Image

पॉपकॉर्न वाले का वीडियो हुआ रिकॉर्ड (Instagram/@360sabya)

बाहर के खाने में हाइजीन नाम की चीज तो होती नहीं है। मगर हाल में ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका मन खट्टा हो जाएगा और अगली बार आपको बाहर के खाने से घिन्न आने लगेगी। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग बाहर के खाने में साफ-सफाई को लेकर कई तरह की बातें करने लगें। वीडियो का कमेंट बॉक्स बाहर के खाने से परहेज करने की सलाह देते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

टॉयलेट करने के बाद बिना हाथ धोए ही पॉपकॉर्न के पैकेट लगा बनाने

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पॉपकॉर्न वाला अपनी दुकान छोड़कर पहले टॉयलेट करने जाता है और जब वह टॉयलेट कर लेता है तो वह बिना हाथ धोए ही पॉपकॉर्न के पैकेट्स को पैक करने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पॉपकॉर्न वाला पहले अपने स्टॉल को छोड़ सड़क पार करता है और सड़क के उस पार जाकर वह पेशाब करने लगता है। जब वह वहां से फारिक होकर लौटता है तो पहली नजर में यहीं लगता है कि शायद वह अपने स्टॉल पर जाकर अपने हाथ धोएगा। मगर पशाब करने के बाद उसने अपने हाथ धोए ही नहीं और ऐसे ही आकर फिर से पॉपकॉर्न के पैकेट्स को भरने लगता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस पूरे माजरे के वीडियो को एक शख्स ने अपनी छत से रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के कैप्शन में उसने पूरी घटना के बारे में बताई। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @360sabya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां लोगों ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी आलोचना की और लोगों को बाहर का कुछ भी ना खाने की सलाह दी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article