सोचिए आप अपने बच्चों को बाहर खाने पर ले गए हो और उनके खाने में कुछ ऐसी चीज मिल जाए, जिसे देखते ही आपकी और आपके बच्चों की चीख निकल जाए। दरअसल, कुछ ऐसा ही हुआ है चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन में। जहां एक महिला ने अपने बच्चों के खाने के लिए स्ट्रीट वेंडर के फूड स्टॉल से ग्रिल्ड सॉसेज खरीदा। जब बच्चों ने उन्हें खाने के लिए खोला तो अंदर ऐसी चीज मिली कि सबके होश ही उड़ गए। जब महिला ने इसकी शिकायत दुकानदार से की तो सबसे पहले उसने इस बात से इनकार किया कि उसके सॉसेज से ऐसी चीज निकली होगी। लेकिन जब इस मामले में खाद्य निगरानी अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तब कहीं जाकर दुकानदार ने अपनी बात मानी और ग्राहक से माफी मांगी।
अक्टूबर के शुरुआत का है यह मामला
दरअसल, महिला ने अपने बच्चों के खाने के लिए फूड स्टाल से ग्रिल्ड सॉसेज खरीदा था, लेकिन जब बच्चों ने उसे खाने के लिए खोला तो उसके अंदर से इंसानी कृत्रिम दांत मिले। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अक्टूबर 2025 की शुरुआत की है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह बताया गया कि 13 अक्टूबर को जिलिन प्रांत की एक महिला ने अपने लोकल मार्केट के एक स्ट्रीट वेंडर के ठेले से ग्रिल्ड सॉसेज खरीदा था। महिला ने ये ग्रिल्ड सॉसेज अपने बच्चों के लिए खरीदा था। जब बच्चों ने अपना स्नैक खाने के लिए उसे खोला तो सॉसेज के अंदर से तीन जुड़े हुए कृत्रिम इंसानी दांत मिले।

सांकेतिक तस्वीर (AI)
ऐसी ही कई अन्य घटनाएं भी आईं सामने
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह दांत पूरी तरह से कृत्रिम लग रहे थे। कायास लगाया जा रहा है कि शायद ये दांत किसी फैक्ट्री वर्कर के हों जो खो गए हों। यह अकेली एक ऐसी घटना नहीं थी। उसी दिन दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत के डोंगगुआन शहर में एक रेस्तरां 'संजिन सूप डंपलिंग्स' से खरीदे गए डिम सम में दो असली इंसानी दांत मिले। जिसे लेकर पीड़ित व्यक्ति का कहना था कि ये दांत उसके पिता के नहीं थे। रेस्तरां ने सफाई दी कि उनके डंपलिंग्स कंपनी के सेंट्रल फैसिलिटी से आते हैं, लेकिन वे यह नहीं बता सकें कि आखिर डंपलिंग्स में दांत कहां से आए। इसके अगले ही दिन, 14 अक्टूबर को शंघाई के एक सैम्स क्लब आउटलेट से खरीदी गई जूजूबे और वॉलनट केक में एक कृत्रिम इंसानी दांत के साथ एक स्क्रू भी मिला। कस्टमर ने दावा किया कि यह दांत किसी मिठाई फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर का हो सकता है।
