बिजली का चमकना एक प्राकृतिक चमत्कार ही है, जो मौसम बिगड़ने पर आकाश को रौशनी से भर देती है। इसे एक प्राकृतिक आपदा भी माना जाता है; कई बार बिजली के गिरने से जान-माल का भी बहुत नुकसान होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर एक ऐसी जगह भी है जहां सबसे ज्यादा बिजली गिरने की आपदाएं होती हैं? आज हम आपको इसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पहले से कुछ पता हो।
हम बात कर रहे हैं वेनेजुएला के झील माराकाइबो (Lake Maracaibo) की। जिसे नासा और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, दुनिया का वह स्थान बताया गया है जहां बिजली सबसे ज्यादा गिरती है।
इस झील का क्षेत्रफल लगभग 13,500 वर्ग किलोमीटर है, और यह झील एंडीज पर्वत श्रृंखला के सबसे नीचे स्थित है। इस झील की असली पहचान "काटाटुम्बो लाइटनिंग" है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिजली गिरने की घटना काटाटुम्बो नदी के मुहाने पर ही होती है। इसी मुहाने पर यह झील नदी से मिलती है।
यहां पर बिजली पूरे साल में लगभग 140 से 160 रातों में चमकती है; कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि बिजली 9-10 घंटे तक लगातार चमकती रहती है। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि यहां पर एक ही मिनट में 16 से 40 बार बिजली कड़कती है। इतना ही नहीं, कभी-कभी ये बिजली एक ही रात में 40,000 से ज्यादा बार चमकती है।
बिजली गिरने का यह आंकड़ा नासा के ट्रॉपिकल रेनफॉल मेजरिंग मिशन (TRMM) के 16 साल के डेटा से पता चला है। इन सभी डेटा के आधार पर ही इस जगह को दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली गिरने का केंद्र माना गया है।
इस अनोखी घटना के कारण कैटाटुम्बो को "लाइटनिंग कैपिटल ऑफ द World" का खिताब मिला है। इस जगह पर प्रति वर्ग किलोमीटर हर साल औसतन 250 बार बिजली गिरती है, जो इसे दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली गिरने वाली जगह बनाती है।