वायरल न्यूज़

घोंघा कैसे खाता है खाना, इस क्यूट से वायरल Video में देखिए अनोखा नजारा

सोशल मीडिया पर इस समय एक घोंघे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह छोटा सा जीव बड़े मजे के साथ खाना खाता हुई दिखाई देता है। 14 सेकंड के इस वायरल वीडियो को देख आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

Image

घोंघा कैसे खाता है यहां पर देखिए (फोटो-X/@Sheetal2242)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी यहां पर आपको फनी वीडियो, कभी डांस, तो कभी जुगाड़ वाली कई वीडियो देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा जंगली जीवों की भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। इसी कड़ी में इस इंटरनेट पर घोंघा नामक एक जीव का वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें वह बहुत मजे और आराम से खाता हुआ दिखाई दे रहा है। 14 सेकंड के इस वायरल वीडियो में हम देखते हैं कि घोंघा अपने खोल से बाहर आया हुआ है और बहुत ही मजेदार तरीके से वह खाता हुआ दिखाई दे रहा है। घोंघा एक छोटा और धीमी गति से चलने वाला जीव है। जो चट्टानों तथा लकड़ी के लठ्ठों के नीचे आराम करता है । यह एक शाकाहारी जीव है। वे पत्तियां, सब्जियां और छोटे पौधे खाते हैं। यह अपनी कठोर खोल के लिए फेमस है।

घोंघे के बारे में जानें ये अहम जानकारी

जो इसे विपरीत परिस्थितियों में इसकी रक्षा करती है। जब भी घोंघा को लगता है कि उसके आसपास कोई खतरा है। वह इस खोल या शेल के अंदर खुद को छिपा लेता है। इसकी अगर स्पीड की बात करें तो यह बहुत ही धीमी गति से चलता है। करीब 1 मिमी प्रति सेकंड की गति इसकी स्पीड होती है। इनके जीवनकाल की बात करें तो आमतौर पर घोंघे 2 से 5 साल तक जीवित रहते हैं, पर कुछ समुद्री घोंघे की आयु लंबी होती है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'घोंघा अपना भोजन कैसे खाता है - नज़दीक से देखें'। इस वायरल वीडियो को अब तक 77 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर इंटरनेट यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं। पहले ने लिखा: "हराशंखनी कहा जाता है इधर । वैसे गाली में भी इस शब्द का प्रयोग होता । सब खा जाती है।", दूसरे ने लिखा: "अति सुंदर।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article