वायरल न्यूज़

Shocking Video: पहले नहीं देखा होगा इतना खौफनाक एक्सीडेंट, तीन रिक्शे की जोरदार टक्कर देख सहम जाएंगे

Video: यह टक्कर इतनी जोरदार होती है, जिससे तीनों रिक्शे बीच सड़क पर ही पलट जाते हैं। इस टक्कर में तीनों रिक्शों पर बैठी सवारियां बेतरतीब तरीके से सड़क पर गिर जाती हैं।

Image

बीच सड़क पर हुआ एक्सीडेंट (इंस्टाग्राम)

Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स की हालत खराब कर देता है। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की रूह कंपा दी है। इस वीडियो को देखकर कई लोगों की सांस ऊपर-नीचे होने लगी है। यह वीडियो बीच सड़क पर हुए एक एक्सीडेंट का है। सबसे हैरान करने वाला है कि इसमें एक साथ तीन रिक्शे की टक्कर देखी जा रही है। यह टक्कर इतनी जोरदार होती है, जो लोगों की हालत खराब कर रही है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रिक्शा काफी तेज रफ्तार में सामने से आ रहा होता है। इसी बीच उसका टायर अचानक से निकल जाता है। जैसे ही रिक्शे का टायर निकलता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है। इसके बाद वह सामने से आ रहे दो रिक्शों से टकरा जाता है। यह टक्कर इतनी जोरदार होती है, जिससे तीनों रिक्शे बीच सड़क पर ही पलट जाते हैं। इस टक्कर में तीनों रिक्शों पर बैठी सवारियां बेतरतीब तरीके से सड़क पर गिर जाती हैं। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि इस टक्कर में एक बाइक सवार भी चपेट में आ जाता है। इससे बाइक सवार भी सड़क पर गिर जाता है। यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो जाता है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां और कब का है। आप देख पाएंगे कि हादसे से सड़क पर अफरातफरी फैल जाती है। इसके बाद वहां मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़ते नजर आते हैं। वीडियो को _memepur101 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article