वायरल न्यूज़

Groom Video: सोशल मीडिया पर छाया सबसे अतरंगी दूल्हा, लोग बोले- 'ये तो चलने वाला गुलदस्ता है'

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हे का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका अतरंगी अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

groom video

दूल्हे का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार - @supriya_mauryaa)

Groom Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जो दिमाग को झकझोर देते हैं। वहीं, कुछ नजारे दिन बनाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके दिमागे के परखच्चे उड़ जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Groom Video) में एक दूल्हे का अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर आप सबने शादियों के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो महफिल लूट लेते हैं। इतना ही नहीं कुछ मामलों में दूल्हा-दुल्हन ऐसा धमाल मचाते हैं,जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में एक दूल्हे का अंदाज देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, दूल्हे का अतरंगी अंदाज लोगों के बीच छाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं जिस तरह दूल्हे को फूलों से सजाया गया है, उसे देखकर लगता है जैसे यह इंसान नहीं बल्कि कोई गुलदस्ता हो। देखें मजेदार वीडियो...

दूल्हे का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'supriya_mauryaa' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अनोखे वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यह दूल्हा या फिर चलता-फिरता गुलदस्ता। कुछ का कहना है कि ऐसा अतरंगी दूल्हा तो पहली बार देखा है। एक ने लिखा- 'आप दूल्हा बने हो या फिर मुहर्रम का ताजिया'। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article