वायरल न्यूज़

14 फरवरी को वेलेंटाइन डे नहीं ‘काउ हग डे' मनाएं, सरकार की अपील पर लोग ले रहे चटकारे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 9, 2023, 09:46 AM IST

Cow Hug Day: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वेलेंटाइन डे नहीं काउ हग डे मनाएं। सरकार के इस बयान पर सोशल मीडिया पर माहौल गरमाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

काउ हग डे मनाने की अपली

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार ने काउ हग डे मनाने की अपील की
  • काउ हग डे मामले पर लोग ले रहे मजे
  • मजेदार मीम्स देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Trending News: वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन, इसी बीच वेलेंटाइन डे को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसपर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल, सरकार ने लोगों से अपील की है कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे नहीं बल्कि 'काउ हग डे' मनाएं। आलम ये है कि सरकार की इस अपली पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

दरअसल, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि 14 फरवरी को वेलेंटाइ डे नहीं बल्कि 'काउ हग डे' मनाएं। अपली में कहा गया है कि गाय प्रेमी गौ माता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए और जिंदगी को खुशनुमा, सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 14 फरवरी को काउ हग डे मना सकते हैं। नोटिस में आगे कहा गया है कि गायों को गले लगाने से भावनात्मक संपन्नता आएगी। साथ ही सामूहिक प्रसन्नता बढ़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि सक्षम प्राधिकरण की स्वीकृति से नोटिस जारी किया गया है। वहीं, अब यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और ट्विटर पर #Cowhugday ट्रेंड कर रहा है। लोग अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जमकर चटकरा लेते हुए फनी मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

तो इस मामले पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article