Girl Dance On Madhuri Dixit Song: इंस्टाग्राम रील्स का एक ऐसा अड्डा है, जिसे जितना देखा जाए, उतना ही मजा आता है। इस पर डांस के कई सारे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जो कमाल के होते हैं। हाल ही में एक डांस का ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। इसमें एक लड़की डांस करती नजर आ रही है, जिसके दमदार डांस के चलते लोगों को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं कि बीच सड़क में ही लड़की डांस करने लग गई। इस दौरान उसने माधुरी दीक्षित के गाने पर कमाल का डांस किया है, जिसे देख आप भी कायल हो जाएंगे। लड़की का दमदार डांस का ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, उसने आजा नचले नचले गाने पर जबरदस्त डांस किया है।
बीच सड़क पर लड़की ने किया धांसू डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बड़ा ही बेहतरीन डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके डांस ने माधुरी दीक्षित की याद दिला दिया। बता दें, इस वीडियो को '_lichus_lechus_mom_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
