वायरल न्यूज़

Girls Fight Video: दो लड़कियों की ऐसी लड़ाई, पहले एक-दूसरे को जमकर मारा मुक्का और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 13, 2022, 12:23 PM IST

Girls Fight Video: वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि वीडियो किसी क्लासरूम का है। दोनों लड़कियां स्कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं और एक-दूसरे को जमकर मार रही हैं। लड़कियों को पता ही नहीं चलता कि उनकी लड़ाई में क्लासरूम में काफी समान टूट-फूट जाते हैंं।

Image

लड़कियों की लड़ाई

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर लोगों को आ रहा है मजा
  • दो लड़कियों में हो रही है जमकर लड़ाई
  • मारपीट के चक्कर में तोड़ देती हैं कई समान

Girls Fight Video: आपने क्लासरूम में लड़ाई के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, जिसमें दो छात्र एक-दूसरे को जमकर मारते-पीटते हैं। हालांकि, दो लड़कियों को आपने कम ही लड़ते देखा होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्लासरूम में दो लड़कियां जमकर मारपीट करती नजर आ रही हैं। देख सकते हैं कि दोनों पहले एक-दूसरे को जमकर मारती हैं। इसके बाद खूब बहसबाजी करती हैं। वीडियो देखकर कुछ लोग मजे ले रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को वीडियो शॉकिंग लग रहा है।

लड़कियों ने जमकर एक-दूसरे को पीटा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लासरूम में कई सारी लड़कियां खड़ी हैं। इन सबके बीच दो लड़कियां एक-दूसरे का बाल पकड़कर पीटती नजर आ रही हैं। दोनों लड़कियों एक-दूसरे पर इतना गुस्साई हुई हैं कि मारपीट करते समय रुकने के लिए राजी नहीं हैं। वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि वीडियो किसी क्लासरूम का है। दोनों लड़कियां स्कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं और एक-दूसरे को जमकर मार रही हैं। दोनों ही एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रही हैं। देखें वीडियो-

सबसे शॉकिंग बात यह है कि लड़ाई करते समय दोनों यह भी भूल जाती हैं कि क्लासरूम में लैपटॉप भी रखे हुए हैं, जो गिर जाते हैं। लड़कियों को पता ही नहीं चलता कि उनकी लड़ाई में क्लासरूम में काफी समान टूट-फूट जाते हैंं। वीडियो को @Baharikekalesh नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि दोनों में इस बात को लेकर क्लेश हो रहा है कि ज्यादा हॉट कौन है। आप देख सकते हैं कि इतनी गजब फाइट देखकर दूसरे स्टूडेंट भी बीच में पड़ने से बचते नजर आ रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article