वायरल न्यूज़

Girl Dance Video: स्कूल गर्ल ने किया ऐसा हाहाकारी डांस, देखते ही फैन हो गया इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 28, 2024, 07:21 AM IST

Girl Dance Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की ने कुछ ही सेकंड में इतना गजब का डांस दिखाया कि मानो इंटरनेट ही उसका फैन बन गया हो। लड़की का डांस का ये वीडियो हर तरफ छा गया है।

Image

वायरल हुआ स्कूल गर्ल का हाहाहाकारी डांस वीडियो। (Photo/Instagram)

Girl Dance Video: सोशल मीडिया इंटरनेट का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो एक स्कूल गर्ल के डांस से जुड़ा है जिसमें वो ऐसा हाहाकारी डांस करती है देखकर मानो इंटरनेट ही उसका फैन हो गया। स्कूल गर्ल के डांस से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

स्कूली गर्ल ने किया गजब का डांस

वीडियो शुरुआत से देखकर मालूम होता है कि स्कूल में किसी प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इसमें छात्रों के मनोरंजन के लिए डीजे का भी इंतजाम किया है। वीडियो में देखेंगे कि स्कूली छात्र डीजे पर पूरी मस्ती में डांस करते नजर आते हैं। मगर इन सबके बीच नजर एक स्कूली छात्रा के डांस पर पड़ती है। लड़की अपने ही डांस में खोई हुई और सबसे अलग नजर आती है। इसमें देखेंगे कि सभी छात्र एक साथ डांस करत रहे हैं मगर वो बिल्कुल अलग जगह है।

देखिए गजब का वीडियो

जब चला पसंद का डांस

फ्रेम में देखेंगे कि डीजे पर जैसे ही लड़की के पसंद का गाना बजा वो तुरंत एक्टिव हो गई। गाने पर लड़की डांस शुरू करती है। मगर अगले कुछ सेकंड में ही लड़की ने ऐसे गजब के स्टेप कर दिखाए कि देखकर कोई भी फैन हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि हर एक सेकंड के साथ लड़की का डांस और भी जबरबस्त होता चला गया। आगे देखेंगे कि लड़की इतना जबरदस्त डांस करती है कि आसपास खड़े अन्य छात्र भी उसी का डांस देखने लगते हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर once_m0re_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article