VIDEO: जदयू नेता के घर पर गिरी बिजली, छत पर रील बना रहे थे बच्चे, तभी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ यह खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक घर पर बिजली के गिरते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि जिस घर पर बिजली गिरी है, वह एक जदयू नेता का घर है।

पूरे भारत में इस वक्त बारीश हो रही है। इस दौरान जगह-जगह से बिजली गिरने की कई घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसी बीच बिहार के एक जदयू नेता के घर पर भी बिजली गिरने की खबर सामने आई है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला बिहार के गयाजी का है। जहां जदयू के स्थानीय नेता रंजीत कुमार पांडेय के घर पर बिजली गिरने की घटना हुई है। जिसका एक सहमा देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

lightning strike on jdu leader house viral video

घर पर बिजली गिरने का वह खौफनाक पल कैमरे में हो गया कैद (Times Now Navbharat)

नेता जी के घर पर गिरी बिजली

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि तीन बच्चे एक घर की छत पर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे वहां रील बनाने की तैयारी कर रहे थे। वे छत पर कुछ सामान इधर से उधर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आसमान से बिजली गिरी और तेज आवाज के साथ पूरा माहौल बदल गया। जानकारी के मुताबिक, छत पर मौजूद बच्चे नेता के बेटे और उनके साथी थे। तीनों बच्चे उस समय वीडियो बनाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घर की छत पर बिजली गिरने की घटना हुई।

End of Feed