वायरल न्यूज़

Gadhe ka Video: गधे के साथ मजे ले रहा था शख्स, फिर खेल-खेल में जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 5, 2023, 11:40 AM IST

Gadhe ka Funny Video: एक शख्स गधे के साथ मस्ती कर रहा था। अचानक गधे ने ऐसा खेल कर दिया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

गधे ने महफिल लूट ली...(Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गधे के साथ मस्ती कर रहा था शख्स
  • गधे ने खेल-खेल में शख्स के साथ ले लिए मजे
  • वीडियो देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके

Gadhe ka Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में लोगों में कुछ अलग करने का जुनून सवार है। जिससे वो चर्चा में आ सके और उनका नाम हो सके। इसके लिए कई लोग तो काफी अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। कुछ लोग इसमें कामयाब भी हो जाते हैं, तो कुछ का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, एक शख्स जिस तरह गधे के साथ मजे ले रहा था और फिर उसके साथ जो हुआ उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए।

अक्सर लोग इंसानों के साथ मजे लेते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जानबूझकर जानवरों के साथ मजे लेते हैं। लेकिन, कई बार परिणाम खतरनाक हो जाता है। इस वायरल वीडियो (Gadhe ka Viral Video) में एक शख्स गधे के साथ मजे लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स अपनी पीठ पर कई सारे गुब्बारे बांध रखा है। वहीं, उसके पीछे एक गधा भी खड़ा है। शख्स बार-बार मजे लेते हुए गधे को परेशान करता है। पहले तो गधा हल्का रिएक्शन देता है। लेकिन, आखिर में जो करता है उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। तो देखें मजेदार वीडियो...

ऐसा कौन करता है भाई...

वीडियो (Trending Video) में आप साफ देख सकते हैं गधे से मजे लेना शख्स को काफी भारी पड़ गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस चटकदार वीडियो को 'fun_and_masti_3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा तो केवल पाकिस्तान में ही दिख सकता है। जबकि, कुछ का कहना है कि ये कौन सा शौक है भाई। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article