बांसवाड़ा में बारिश के लिए कराई गई मेंढक-मेंढकी की शादी, गाजे-बाजे के साथ निकली बारात, देखें VIDEO

VIDEO: राजस्थान के बांसवाड़ा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बारिश के लिए मेंढक और मेंढकी की शादी कराई गई है। सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

VIDEO: देश के कुछ हिस्सों में इस साल जहां अच्छी-खासी बारिश हुई, वहीं कुछ इलाके अब भी मानसून के लिए तरस रहे हैं। आलम ये है कि बारिश नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि, समय पर अगर बारिश नहीं हुई तो फसलों को काफी नुकसान पहुंचेगा। लिहाजा, कुछ जगहों पर बारिश के लिए तो लोग अजीबोगरीब नुस्खे भी अपना रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के बांसवाड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां बारिश के लिए मेंढक और मेंढकी (Frog wedding) का विवाह कराया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

End of Feed