वायरल न्यूज़

Viral Video: सांडों के बीच चल रही थी लड़ाई, बीच- बचाव कराने पहुंचा कुत्ता, फिर जो हुआ उसने माहौल बदल दिया

Viral Video: दो सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई चल रही थी। तभी बचाव के लिए एक कुत्ता वहां पहुंच गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग हैरान रह गए।

Image

सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई (तस्वीर साभार- @hamar__tenduwa.2)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां कब,क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे (Shocking Video) ऐसे भी होते हैं, जो पूरी तरह से माहौल ही बदल देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो देखकर आपको थोड़ी हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, जब सड़क पर सांडों की लड़ाई चल रही थी, तो बीच-बचाव कराने के लिए एक कुत्ता पहुंच गया। आखिर में जो हुआ उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

    सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानवरों के काफी अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं कि उन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क दो सांडों के बीच लड़ाई चल रही है। बीच-बचाव कराने के लिए एक कुत्ता वहां पहुंच जाता है। कुत्ता मामले की सुलझाने की कोशिश करता है। लेकिन, लड़ाई देखकर वो खुद डर जाता है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    हाहाकारी नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में काफी अनोखा मामला है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hamar__tenduwa.2' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 89 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि इस लड़ाई ने माहौल ही बदल दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article