कभी-कभी ऐसी घटना हमारे सामने आ जाती है, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है। जहां एक शख्स जो खुद को मर्द समझ रहा था, दुनिया एक पुरुष के रूप में जान रही थी, उसे अचानक से 30 साल बाद पता चलता है कि वो अंदर से तो औरत है।
कैसे पता चला
दरअसल पांच साल पहले शख्स की शादी हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा है। वैवाहिक संबंध भी अच्छे थे, लेकिन बच्चा नहीं हो पा रहा था। इसी का इलाज करना के लिए पति और पत्नी अस्पताल पहुंचे थे। जहां जांच में पत्नी का सबकुछ नॉर्मल आया तो पति के अंदर एक खास गड़बड़ी का पता चला। डॉक्टर ने शख्स को बताया कि वो बाहर से तो मर्द है लेकिन अंदर से एक औरत।
क्या था शरीर के अंदर
जांच में शख्स के शरीर के अंदर महिलाओं जैसे ओवरी, यूट्रस और फैलोपियन ट्यूब जैसे अंग थे। जो बच्चा पैदा करने के लिए महिलाओं में जरूरी अंग हैं। इसके बारे में जानकर शख्स के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। पहले तो विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बाद में शख्स ने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया। हालांकि इन अंगों से शख्स को कोई परेशानी नहीं थी, बस बच्चा नहीं हो पा रहा था।
कराना पड़ा ऑपरेशन
इसके बाद शख्स ने डॉक्टरों की सलाह के बाद अब अपना ऑपरेशन करा लिया। इस ऑपरेशन में उसके शरीर के अंदर से महिलाओं वाले पार्ट्स हटा लिए गए हैं। हालांकि इसके बाद भी शख्स स्वभाविक तरीके से पिता नहीं बन सकता है। इसके लिए उसे टेस्ट ट्यूब बेबी की सहायता लेनी पड़ेगी।
