वायरल न्यूज़

Dulhan Ka Video: लाल जोड़े में बंदूक तान दुल्हन ने सरेआम काटा गदर, स्टाइल और स्वैग देखकर बोलती बंद हो जाएगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 8, 2023, 12:32 PM IST

Bride Viral Video: एक दुल्हन जिस तरह अपनी शादी में गदर मचा रही थी, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दुल्हन का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन का अनोखा अंदाज
  • बंदूक को हवा में लहराते हुए कर रही थी डांस
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Dulhan Ka Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर भी शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bride Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Bride Viral Video) को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। आलम ये है कि शादियों के वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दुल्हन का एक ऐसा वीडियो (Wedding Video) सामने आया है, जिसने बवाल कटा दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में दुल्हन का स्वैग देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई है।

हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे खास और अलग हो। इसके लिए कई कपल तो काफी पैसे भी खर्च करते हैं और जोर-शोर से तैयारियां भी करते हैं। वहीं, कुछ कपल तो काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर देते हैं। जबकि, कुछ वीडियो में दोस्त-यार ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे माहौल बन जाता है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन का हाहाकारी अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स ने दुल्हन को अपने कंधों पर उठा रखा है। लाल जोड़े में तैयार दुल्हन हवा में बंदूक लहरा रही है और अनोखे अंदाज में डांस कर रही है। जिसने भी दुल्हन का स्वैग देखा वो देखता ही रह गया।

दुल्हन का खतरनाक स्वैग

दुल्हन के इस अंदाज को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'vijay_kanesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए है। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये तो साका की दुल्हन लग रही है। कुछ का कहना है कि लगता है दुल्हन का भाई फौज में है। एक ने लिखा, 'दुल्हन को बॉर्डर पर भेज रहे क्या?' तो दुल्हन के इस कारनामे पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article