सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक सीवर मैनहोल को दिखाया गया है। मैनहोल का ढक्कन गोलाकार आकार का है और यह वीडियो किसी पार्क के मैनहोल का है। इन फुटपाथ पर लगी टाइलें सफेद और ग्रे कलर की हैं।
वीडियो की शुरुआत में एक शख्स जो हरे रंग की शर्ट पहने हुए है और एक थैला पकड़े हुए है। वह इसी मैनहोल के पास से गुजरता है। कैमरा जब धीरे-धीरे मैनहोल के करीब ज़ूम इन किया जाता हौ तो इसमें से एक छोटा सा छेद दिखाई देता है। जिसके अंदर से एक ड्रैगनफ्लाई बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। यहां पर एक ड्रैगनफ्लाई नहीं होती है बल्कि इनका झुंड होता है। जो ई मैनहोल के ऊपर मंडराती हुई दिखाई देती है। फिर अचानक से एक मच्छर का शिकार कर लेती है। इस प्रकार से यह सीवर से आने वाले लगभग सभी मच्छरों का शिकार करती हुई दिखाई देती है।
ड्रैगनफ्लाई की आंखें होती हैं बहुत तेज
बता दें कि ड्रैगनफ्लाई की शिकार करने की क्षमता बहुत तेज होती है और हो भी क्यों ना। ड्रैगनफ्लाई की आंखें 360 डिग्री तक घूम सकती है। इसमें लगभग 30,000 लेंस होते हैं। यही वजह है कि इसका निशाना एकदम से सटीक होता है। यह वीडियो दिखाता है कि एक ड्रैगनफ्लाई दिन में 30 से 100 मच्छरों को आराम से खा सकती है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 20 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "ये प्रकृति का चक्र हैं जिसको समझना कठिन हैं मच्छर वो काम करते हैं ज़ो कोई नहीं कर सकता वो उन जीवाणु और कीटाणु को खाते हैं जो मानवता के लिए खतनाक हैं अक्सर ठंडी और गंदी जगह से उतपन्न होते हैं"।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
