वायरल न्यूज़

डॉगी को रैप सॉन्ग गाते हुए देखा है कभी, आज देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 7, 2024, 12:00 PM IST

Doggy Rap Song Video: रैप सॉन्ग गाते हुए डॉगी का ये वीडियो अभी तक 65 लाख से ज्यादा वीडियो बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

पहले नहीं देखा होगा डॉगी का इतना मजेदार वीडियो। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • रैपर डॉगी का वीडियो
  • हैरान कर देगा इसका स्टाइल
  • जमकर प्यार लुटा रहे नेटिजन्स

Doggy Rap Song Video: सोशल मीडिया आज के दौर में ऐसा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है, जहां हैरान करने वाले नजारे दिखाई देना आम बात है। कभी-कभी तो यहां सचमुच ऐसा कुछ दिखाई देता है कि दिमाग चकरा जाता है। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। वीडियो एक डॉगी से जुड़ा है जो रैप सॉन्ग गाता हुआ नजर आया है। इतनी ही नहीं वो हर बीट के साथ अलग-अलग आवाज निकालता है। रैप सॉन्ग गाते हुए डॉगी का ये वीडियो इतना अनोखा है कि अभी तक 65 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कैमरे में कैद हुआ रैपर डॉगी

वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि घर में एक शख्स अपने पालतू डॉगी के साथ खेल रहा है। मगर तभी शख्स ने कुछ यूनिक करने का प्लान बनाया। फिर क्या था शख्स ने कैमरा ऑन किया और रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इसमें शख्स मुंह से रैप सॉन्ग की धुन निकालता है और इधर डॉगी इस बीट पर सॉन्ग गाता है। देखकर हैरान हो जाएंगे कि डॉगी शख्स के साथ ऐसे सुर मिलाता है मानो कोई प्रोफेशनल सिंगर हो। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी हैरान करने और हंसाने के लिए काफी है।

देखिए रैप सिंगर का वीडियो

अपने मालिक की धुन पर रैप सॉन्ग गाते हुए डॉगी का ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। लोग डॉगी की तारीफ में जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे स्टार रैपर तक का खिताब दे दिया। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @HumansNoContext नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article