वायरल न्यूज़

Video: डीजे पर चल रहा था 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाना, लड़कों के साथ डॉगी भी करने लगा डांस, इंटरनेट पर मचा तहलका

Dog Dance Video: कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह वीडियो दिन भर की थकान और तनाव दूर कर रहा है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसा प्यारा और मजेदार डॉगी का डांस देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई है। इस वीडियो ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड का गाना, डीजे की धुन और जानवर मिलकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा सकते हैं।

Image

डॉगी का डांस (इंस्टाग्राम)

Dog Dance Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मजेदार और प्यारा है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि डीजे पर बॉलीवुड का सुपरहिट गाना ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ बज रहा होता है, जिस पर कुछ लड़के डांस कर रहे होते हैं। इसी दौरान उन लड़कों के बीच में पहुंचकर एक प्यारा डॉगी भी पूरी शिद्दत और जोश के साथ डांस करने लगता है। डॉगी के डांस का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

वीडियो में आप देख पाएंगे कि कुछ लड़के डीजे के पास स्टाइलिश मूव्स के साथ थिरक रहे हैं। उनके डांस स्टेप्स और तालमेल देखकर साफ लगता है कि उन्होंने गाने की धुन और मूवमेंट्स को अच्छे से कैच किया है। वहीं अचानक कैमरे पर एक डॉगी दिखाई देता है। आप देख पाएंगे कि डॉगी भी लड़कों के साथ तालमेल बिठाकर नाचने लगता है। इस मजेदार दृश्य को जिसने भी देखा, उसकी हंसी छूट गई। वहीं कई लोगों को डॉगी का डांस बहुत ही प्यारा लग रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद कई लोग इसे अपने पेज पर शेयर करने पर मजबूर हो गए हैं। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दी है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह वीडियो दिन भर की थकान और तनाव दूर कर रहा है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसा प्यारा और मजेदार डॉगी का डांस देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई है। इस वीडियो ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड का गाना, डीजे की धुन और जानवर मिलकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा सकते हैं। वीडियो वायरल होने के साथ-साथ कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए जा रहे हैं। इस वीडियो को santuuuuu_03.15 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article