वायरल न्यूज़

इस वीडियो के बिना अधूरी है दिवाली, साइकिल वाले को छेड़ रहे थे बाइक सवार, बंदे ने दागना शुरू कर दिया रॉकेट

सोशल मीडिया पर दिवाली से जुड़ा एक पुराना वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। लोग हंसेत-हंसते लोटपोट हो गए।

Image

बाइक सवारों पर साइकिल वाले ने बरसा दिए रॉकेट (X/@JatinTweets_)

दिवाली पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी दिवाली के उत्सव देखने को मिल रहे हैं। लोग अपने यार-दोस्त और घर-परिवार के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं फनी मीम्स और GIFs भेजकर दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिवाली से जुड़े कई मजेदार वीडियो और मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।

साइकिल सवार को छेड़ कर दी गलती

इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर दिवाली से जुड़ा एक पुराना वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि इस वीडियो के बिना दिवाली अधूरी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साइकिल सवार शख्स रोड पर मजे से कहीं जा रहा था तभी कुछ शरारती बाइक सवार आकर उसे छेड़ना शुरू कर देते हैं। थोड़ी देर शरारत करने के बाद वे बाइक सवार साइकिल वाले बंदे से आगे निकल जाते हैं। यह देख साइकिल वाले बंदे को गुस्सा आ जाता है और वह उन्हें सबक सिखाने की सोच लेता है।

रॉकेट की बारिश

साइकिल वाला शख्स तुरंत अपने पास पड़े रॉकेट्स को निकालता है और वह साइकिल से ही उन्हें फिट करके उन बाइक सवार लोगों पर दागना शुरू कर देता है। रॉकेट्स बाइक वालों की तरफ उड़ते हुए, धुआं-चिंगारी छोड़ते हुए जाताे हैं। ऐसे ही करके वह साइकिल सवार शख्स एक के बाद एक कई सारे रॉकेट उन पर दाग देता है। खुद के ऊपर रॉकेट से हमला होते देख बाइक सवार वहां से भाग खड़े होते हैं।

वीडियो देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @JatinTweets_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 3900 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोगों के कमेंट्स पढ़ सोशल मीडिया यूजर्स के हंसी का ठिकाना नहीं रहा।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article