वायरल न्यूज़

देसी जुगाड़ का नया लेवल! पहली बार देखा ऐसा बाइक मॉडिफिकेशन, Video देखकर लोग रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अनोखे वीडियो में शख्स ने बाइक की पेट्रोल टंकी को काटकर ऐसा देसी जुगाड़ किया कि लोग हैरान रह गए।

Image

देसी इनोवेशन बाइक मॉडिफिकेशन (X/@dks_230)

भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। यहां लोग मुश्किल से मुश्किल काम का भी ऐसा हल निकाल लेते हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोगों का देसी दिमाग देखने को मिलता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बाइक की टंकी काटकर कर दिया बड़ा कारनामा

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बच्चा बाइक पर बैठा दिखाई देता है। पहली नजर में यह बाइक बिल्कुल सामान्य लगती है, लेकिन जैसे ही कैमरा बाइक की टंकी पर जाता है, लोग चौंक जाते हैं। दरअसल, बाइक मालिक ने पेट्रोल टंकी को आधा काटकर उसे सीट के बराबर बना दिया है। इससे बाइक पर पहले से ज्यादा लोग आराम से बैठ सकते हैं। इस अनोखे जुगाड़ का मकसद बाइक पर ज्यादा लोगों को बैठाने का बताया जा रहा है। आमतौर पर बाइक पर दो या तीन लोग ही बैठ पाते हैं, लेकिन इस बदलाव के बाद ऐसा लग रहा है कि अब पूरी फैमिली एक साथ सफर कर सकती है। हालांकि, यह तरीका सड़क सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

शख्स के जुगाड़ ने उड़ाए लोगों के होश

यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @dks_230 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है, जिसमें कहा गया कि पहले बाइक पर पांच लोग नहीं बैठ पाते थे, इसलिए मालिक ने ऐसा जुगाड़ कर दिया कि अब सभी आराम से बैठ सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने भी जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़।" दूसरे ने कहा, "इसने तो कंपनी के डिजाइन को ही बदल दिया।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "टंकी भी सोच रही होगी कि मेरा क्या कसूर था।" हालांकि वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन कई यूजर्स ने इसे खतरनाक भी बताया। उनका कहना है कि इस तरह बाइक में बदलाव करना न सिर्फ ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है, बल्कि हादसे का कारण भी बन सकता है। इसलिए ऐसे जुगाड़ को सिर्फ वीडियो तक ही सीमित रखना चाहिए और सड़क पर हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article