वायरल न्यूज़

दिल्ली के वायरल ब्वॉय जसप्रीत की मदद करेंगे अर्जुन कपूर, पिता की मौत के बाद अकेला निभा रहा जिम्‍मेदारी

Delhi Viral Boy Jaspreet: दिल्‍ली के वायरल ब्‍वॉय जसप्रीत को लेकर हाल ही में आनंद महिन्‍द्रा और सोनू सूद ने मदद देने का ऐलान किया था। अब अर्जुन कपूर ने भी बच्‍चे की मदद के लिए कदम बढ़ाए हैं।

Image

दिल्‍ली का वायरल ब्‍वॉय जसप्रीत।

Delhi Viral Boy Jaspreet: दिल्ली के तिलक नगर में रोल्‍स बेचने वाले 10 वर्षीय बच्‍चे की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पिता की मौत के बाद और मां द्वारा अपनाने के इन्‍कार के बाद से जसप्रीत घर की जिम्‍मेदारी निभा रहा है। 10 साल के इस बच्‍चे का कहना है कि चाहे जो भी दुकान बंद नहीं होने दूंगा और न ही बहन की पढ़ाई छूटने दूंगा। दरअसल, हाल ही में आनंद महिन्‍द्रा ने इस बच्‍चे की मदद के लिए कदम बढ़ाए थे। उनके बाद सोनू सूद ने एक्‍स पर बच्‍चे की मदद का ऐलान किया था। अब इस कड़ी में तीसरा बड़ा नाम जुड़ा है एक्‍टर अर्जुन कपूर का, जिन्‍होंने जसप्रीत को पढ़ाने का जिम्‍मा उठाया है।

आनंद महिन्‍द्रा का बड़ा ऐलान

दिल्‍ली में रोल बेचकर अपना और अपनी बहन का पेट पाल रहे 10 वर्षीय जसप्रीत के हौसले को आनंद महिन्‍द्रा ने भी सलाम किया था। अपनी एक्‍स पोस्‍ट पर उन्‍होंने लिखा था कि, 'हिम्मत का नाम जसप्रीत है। लेकिन उसकी शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि वह दिल्ली के तिलक नगर में रहता है। अगर किसी के पास उसकी कॉन्टैक्ट नंबर है तो कृपया शेयर करें। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम इस बात का पता करेगी कि हम उसकी एजुकेशन को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं।'

अर्जुन कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर किया ऐलान

हमारी सहयोगी वेबसाइट टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर ने लिखा कि, 'चेहरे पर मुस्कान के साथ वह आगे के जीवन का सामना कर रहा है और इसके साथ जो कुछ भी आएगा.... मैं इस 10 वर्षीय बच्चे को सलाम करता हूं कि उसने अपने दो पैरों पर खड़े होने और अपने पिता के निधन के 10 दिनों के भीतर अपने काम को संभालने का साहस दिखाया। मैं उसकी बहन की शिक्षा में उसकी मदद करना पसंद करूंगा; अगर किसी को उनके ठिकाने के बारे में पता है, तो मुझे बताएं।'

अर्जुन कपूर ने किया पोस्‍ट।

अर्जुन कपूर ने किया पोस्‍ट।

सोनू सूद भी मदद के लिए आए आगे

10 वर्षीय जसप्रीत के हौसले को सलाम करने वाले अकेले अर्जुन कपूर ही नहीं हैं। बल्कि एक्‍टर सोनू सूद ने भी इसकी कहानी सुनने के बाद मदद का ऐलान किया था।

अपनी एक्‍स हैंडल पर सोनू ने लिखा था कि, 'चल पहले पढ़ लेते हैं दोस्त। बिज़नेस बड़े होकर इस से बड़ा करेंगे।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article