वायरल न्यूज़

Delhi-NCR Rain Viral Video: संसद से कनॉट प्‍लेस और नोएडा से गुरुग्राम तक, दरिया बन चुके दिल्ली-NCR के ये 10 वीडियो जरूर देखें

Delhi-NCR Rain Viral Video: नई पार्लियामेंट से लेकर कनॉट प्‍लेस तक और नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक के कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, इन वीडियोज में यूजर्स ने अपना दुख-दर्द-पीड़ा को जाहिर किया है।

Image

भारी बारिश के बाद पानी में डूबी दिल्‍ली। (PTI)

Delhi-NCR Rain Viral Video: सावन के इस महीने में जुलाई का अंत काफी तेज और जोरदार बारिश के साथ हुआ। पिछले तीन दिन में हुई भारी बारिश ने प्रशासनिक दावों को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया। दिल्ली-NCR का आलम ये है कि, यहां सड़कें गायब हो चुकी हैं और सड़क से लेकर घरों तक में पानी भर गया है। फुटपाथ से लेकर बड़े-बड़े अपार्टमेंट तक एक-एक जगह जलमग्‍न हो चुकी है। यही वजह है कि दिल्‍ली-NCR में घंटों के हिसाब से ट्रैफिक जाम लग गया और 1-2 घंटे में घर पहुंचने वाले लोगों को 5-6 घंटे लग गए।

नई पार्लियामेंट से लेकर कनॉट प्‍लेस तक और नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक के कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, इन वीडियोज में यूजर्स ने अपना दुख-दर्द-पीड़ा को जाहिर किया है। यूजर्स ने कैसे प्रशासनिक व्‍यवस्‍था को एक्‍सपोज किया आप इन वीडियो में देख सकते हैं:

1. गुरुग्राम टू नोएडा @ 5.15 घंटे...

X पर एक यूजर ने पानी से भरे अंडरपास का वीडियो शेयर करते हुए लिखा - '#दिल्लीबारिश 5:15 घंटे की ड्राइविंग के बाद आखिरकार गुरुग्राम से नोएडा पहुंचे... इस बीच कालिंदी कुंज अंडरपास स्विमिंग पूल बन गया था #शर्मनाक।'

2. हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'बारिश में Delhi कुछ यूं नजर आई। वीडियो साभार - अद्विक।'

3. नई पार्लियामेंट का वीडियो

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'ये किसी पुराने किले की जर्जर इमारत नहीं बल्कि देश की नई संसद का भवन हैं, जिसमें एक तेज बारिश में पानी टपकने लग गया हैं। मदहोश राजा बाबू ने इसके निर्माण कार्य में आपके टैक्स का 1200 करोड़ खर्च किया था। बता दें, नई संसद की इमारत का उद्घाटन 28 मई 2023 को हुआ था।'

4. सड़क पर रेंगीं गाड़ियां...

यूजर ने कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, 'कुछ जरूर काम से दिल्ली गई थी। सड़कों पर पानी भरने के कारण कई घंटे लग गए ट्रैफिक में। 12.20 पर घर पहुंची...।'

5. नोएडा का हाल बेहाल

नोएडा के दो वीडियो सामने आए हैं। जिन्‍हें शेयर करते हुए एक्स यूजर ने लिखा- 'यह नोएडा है।'

6. कनॉट प्लेस की स्थिति

एक्‍स यूजर ने बताया कि, 'दिल्ली के कनॉट प्लेस में पार्किंग और दुकानों में भरा पानी। दो घंटे की बारिश और दिल्ली फिर से पानी में।'

7. दिल्ली बनी दरिया

X यूजरने पोस्ट करते हुए लिखा - '#ArvindKejriwal की बदौलत #Delhi दरिया का रूप ले चुकी है।'

8. इतना टैक्स भरने के बाद क्या मिल रहा है?

एक्स यूजर ने लिखा 'मैंने इस बार 24-25 में 85,230 रुपये का इनकम टैक्स भरा है। मैं @narendramodi और @myogiadityanath को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे ऐसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कीं जो मुझे कहीं और नहीं मिल सकती हैं। सड़कों पर स्विमिंग पूल।'

अपार्टमेंट में वाटरफॉल। सेक्टर 62, नोएडा, उत्तर प्रदेश

9. बड़ा सवाल

एक्स यूजर ने दो वीडियो पोस्ट किए। उन्होंने लिखा- 'नोएडा में करोड़ों रुपए गबन का जीता जागता उदाहरण! बारिश ने करप्शन की खोली पोल, सड़के झील में तब्दील, हाईटेक सेक्टरों के घरों में घुसा सीवर का पानी, सैकड़ों कर्मचारी होने के बावजूद हाल बेहाल, चर्चाएं हकीकत...!'

10. दिल्ली का विकास...

एक यूजर ने लिखा 'दिल्ली का विकास। स्विट्जरलैंड जैसा लग रहा है ना...?? धन्य हो धरना वाले कट्टर देश भक्त नर्क बना दिया है! वैसे अगर आप दिल्ली-NCR रहते हैं तो बारिश या कथित विकास के चलते हुई परेशानी को लेकर आप अपने दिल की बात कमेंट में लिख सकते हैं।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article