वायरल न्यूज़

Shocking Video: फन फैलाए बैठा था किंग कोबरा, तभी पीछे से आ धमका नेवला और 5 सेकंड में काम तमाम

Shocking Video: नेवला सांप को अपना जानी दुश्मन मानता है। जैसे ही वह सांप को अपने सामने देखता है, उसका खून खौल उठता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आता है। आपने सांप और नेवले की लड़ाई का ऐसा वीडियो शायद ही पहले कभी देखा होगा।

Image

5 सेकंड में किंग कोबरा का काम तमाम (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
  • नेवले ने कर दिया किंग कोबरा का काम तमाम
  • फन फैलाए कोबरा और नेवले की लड़ाई का वीडियो

Shocking Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जानवरों की लड़ाई का वीडियो सामने आता है। इनमें से कुछ वीडियो यूजर्स के होश उड़ाता है तो कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें सांप और नेवले के बीच भीषण लड़ाई नजर आई है। हम सभी जानते हैं कि नेवला सांप को अपना जानी दुश्मन मानता है। जैसे ही वह सांप को अपने सामने देखता है, उसका खून खौल उठता है।

वीडियो देखकर कांप उठेगी आपकी आत्मा

सांप और नेवले की दुश्मनी सदियों पुरानी मानी भी जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों की रूह कंपा दी है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें एक नेवला दुनिया के सबसे जहरीले माने जाने वाले सांप किंग कोबरा का काम तमाम करता नजर आ रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नेवला कुछ ही सेकंड में चार फीट लंबे किंंग कोबरा को मौत की नींद सुला देता है। इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपने शायद ही इससे पहले ऐसा वीडियो कभी देखा होगा। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक किंग कोबरा किसी जगह फन फैलाए बैठा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि वह अपना शिकार ढूंढ़ रहा है। इसी बीच एक छोटा सा नेवला उसके पीछे आ धमकता है। आप देख पाएंगे कि नेवला सीधे सांप के फन पर हमला कहता है। देखते ही देखते नेवला सांप की ऐसी की तैसी कर देता है। महज 8-10 सेकंड में किंग कोबरा का खेल खत्म नजर आता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को sudais7314 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article