Baya Weaver Bird Nest: हर इंसान अपने घर को बेहद ही यूनिक और आकर्षक बनाने की कोशिश करता है। ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका घर हर किसी से अलग है, जिसे दुनिया देखती रह जाए। अपना घर बनवाने के लिए लोग इंजीनियर और आर्किटेक्ट की मदद लेते हैं। दूसरी तरफ हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने घोसले को 2 BHK घर जैसा बनाता है। इस पक्षी के घर बनाने का टैलेंट देख आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
इस पक्षी के घोंसले देख रह जाएंगे हैरान
हम जिस पक्षी की बात कर रहे हैं, उसका नाम बया बीवर है। बया बीवर अपने घोंसले को बेहद ही अद्भुत तरीके से बनाता है। इसका घोंसला इतना जटिल होता है, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। आप इस पक्षी के घोंसलों को देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि इसे किसी आर्किटेक्ट ने बनाया होगा। बया बीवर अपने घोंसले आमतौर पर पानी के पास बनाता है। यह अक्सर ऊंचे पेड़ों को चुनता है और बेहद ही आकर्षक घोंसले बनाता है।

बया बीवर चिड़िया के घोसले (फोटो साभार- iStock)
बया बीवर के घोंसले लटकते हुए लालटेन की तरह नजर आते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बया बीवर अपने घर के भीतरी हिस्से में जुगनू को चिपका लेते हैं। ऐसा इसलिए करते हैं, जिससे घर के अंदर रोशनी की व्यवस्था हो सके। बया बीवर का वैज्ञानिक नाम Ploceus philippinus है। बया बीवर मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाने वाला पक्षी है। देखने में यह गौरैया जैसा नजर आता है।औसतन 18-28 ग्राम वाले इस पक्षी की उम्र 8 से 10 साल होती है।

बया बीवर पक्षी (फोटो साभार- iStock)
भीतर से करते हैं मिट्टी और गोबर का लेप
यह अपने जीवन का अधिकांश समय घोंसला बनाने और उसकी मरम्मत में लगा देता है। मादा को रिझाने के लिए भी यह पक्षी अपने घर का इस्तेमाल करता है। इसके घोंसले तेज हवाओं और बारिश से सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह अंदर से दो कमरों का घर होता है, जिसमें अंडों को सुरक्षित रखने के लिए जबरदस्त जगह होती है। आप जानकर हैरान होंगे कि अपने घोंसले के भीतरी हिस्से में यह मिट्टी और गोबर का लेप करते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
