वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन ने धमाकेदार डांस से उड़ाए सभी के होश, लोग बोले- भाई वाह....

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 8, 2023, 08:09 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन 2000 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘बादल’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘तुझे देख के दिल मेरा डोले’ पर डांस करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान दुल्हन अपने डांसिंग मूव्स से सभी के होश उड़ा देती है। दुल्हन ने अपने डांस से पूरी लाइमलाइट बटोर ली। हालांकि दुल्हे ने भी दुल्हन का खूब साथ दिया। दुल्हा-दुल्हन के इस क्यूट डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Image

दुल्हन ने धमाकेदार डांस से उड़ाए सभी के होश(Source:Instagram)

Dulha Dulhan Dance Video: शादियों का सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन शादी-ब्याह से जुड़े कई मजेदार वीडियोज अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी बारातियों के मजेदार डांस वीडियोज तो कभी दुल्हा-दुल्हन के रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों दुल्हा-दुल्हन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हा-दुल्हन का डांस देखते ही बन रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन 2000 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘बादल’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘तुझे देख के दिल मेरा डोले’ पर डांस करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान दुल्हन अपने डांसिंग मूव्स से सभी के होश उड़ा देती है। दुल्हन ने अपने डांस से पूरी लाइमलाइट बटोर ली। हालांकि दुल्हे ने भी दुल्हन का खूब साथ दिया। दुल्हा-दुल्हन के इस क्यूट डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

दुल्हा-दुल्हन के इस क्यूट डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sanja_ykumar1519 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 4.75 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। दुल्हा-दुल्हन के इस क्यूट डांस वीडियो पर यूजर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘जब ऐसा डांस हो, तो शादी का मजा ही कुछ और हो जाता है भाई।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, किस-किस ने ये वीडियो दो बार देखी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article