वायरल न्यूज़

ये है आधुनिक जमाने के 'श्रवण कुमार', मां को स्‍कूटर पर बैठा कर घुमा रहे तमाम स्थान, छोड़ी लाखों की नौकरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2023, 11:05 PM IST

Mother world Travel: मैसूर निवासी दक्षिणमूर्ति कृष्ण कुमार 'श्रवण कुमार' की भूमिका में हैं वो अपनी 73 साल की मां को एक पुराने स्कूटर से भ्रमण कराने निकले हैं, उनके इस काम की बहुत चर्चा हो रही है।

Image

दक्षिणमूर्ति कृष्ण कुमार को आधुनिक युग का श्रवण कुमार कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी

दक्षिणमूर्ति कृष्ण कुमार को आधुनिक युग का श्रवण कुमार कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी, जी हां हम बात कर रहे हैं मैसूर के रहने वाले 44 साल के दक्षिणमूर्ति कृष्ण कुमार की जो अपनी बूढ़ी मां जिनकी उम्र 73 साल है उनको दुनिया की सैर कराने के लिए स्कूटर से निकले हुए हैं, खास बात ये कि वो इसके लिए एक कंपनी में कॉर्पोरेट मैनेजर की जॉब भी छोड़ चुके हैं।

बताते हैं कि कृष्ण कुमार भारत के साथ ही नेपाल, भूटान, म्यांमार में मां को धार्मिक जगहों पर लेकर जा चुके हैं यह उनकी जिंदगी का मिशन बन गया है कि मां को सभी धार्मिक स्थान घुमा देना है।

अब तक 66 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा

दक्षिणमूर्ति कृष्ण कुमार कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं वो अपनी मां चूड़ारत्नम्मा को देश और पड़ोसी देशों में भ्रमण कराते हुए अब तक 66 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा कर चुके हैं, खास बात ये कि वो ये यात्रा स्कूटर से कराते हैं।

स्कूटर है उनके पिता की निशानी

दक्षिणमूर्ति कृष्ण कुमार जिस स्कूटर से अपनी मां को यात्रा करा रहे हैं वो उनके पिता की निशानी है जो 2001 में डिप्लोमा पूरा करने पर पिता ने यह स्कूटर गिफ्ट किया था, वो भारत के अधिकांश राज्यों समेत नेपाल, भूटान और म्यांमार भी जा चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article