वायरल न्यूज़

अजब: गर्लफ्रेंड की डिमांड लेकर 2 हजार KM दूर पहुंचा भगवान बुद्ध के पास पहुंचा युवक, की अनोखी प्रार्थना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 6, 2023, 03:59 PM IST

Ajab Gajab News: चीनी युवक ने भगवान बुद्ध से एक गर्लफ्रेंड, एक घर और 12 करोड़ रुपये की डिमांड कर डाली। उसने जिस तरह भगवान बुद्ध के सामने अपनी डिमांड रखी, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Image

भगवान से मांगी गर्लफ्रेंड (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • भगवान बुद्ध से चीनी युवक ने की डिमांड
  • बुद्ध से की गर्लफ्रेंड की डिमांड
  • 12 करोड़ रुपये भी मांगे

Ajab Gajab News: इंसान की फितरत होती है कि जब वह किसी चीज में फंसता है तो वह सबसे पहले भगवान की शरण में पहुंचता है। एक चीनी शख्स के पास गर्लफ्रेंड नहीं थी। इसके बाद वह अपनी डिमांड लेकर 2 हजार किलोमीटर दूर लेशान विशालकाय बुद्ध (Leshan Giant Buddha) भगवान तक पहुंच गया। सिर्फ यही नहीं चीनी युवक ने जिस तरह भगवान बुद्ध के सामने अपनी डिमांड रखी, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भगवान से की गर्लफ्रेंड की डिमांड

इसका एक वीडियो चीनी सोशल मीडिया में सामने आया है। वीडियो में युवक एक बड़े एयरपॉड के आकार का स्पीकर पकड़े दिख रहा है और भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा के सामने प्रार्थना करता नजर आ रहा है। झांग उपनाम का यह युवक 71 मीटर लंबे लेशान बुद्ध के कान के पास स्पीकर पकड़े दिखाई दे रहा है। इसके बाद अपने फोन पर वॉल्यूम बढ़ाता है। ऐसा वह इसलिए करता है, जिससे भगवान बुद्ध उसकी प्रार्थना को स्पष्ट सुन सकें। इसके बाद झांग चिल्लाकर कहता है, 'महान बुद्ध, क्या आप जानते हैं, मैं 27 साल का हूं और मेरे पास कार, घर या गर्लफ्रेंड नहीं है।'

भगवान बुद्ध से मांगे 12 करोड़ रुपये

इसके बाद वह भगवान के सामने अपनी इच्छा व्यक्त करता है और कहता है, 'मैं सबसे पहले अमीर बनना चाहता हूं। हालांकि, मुझे ज्यादा पैसे नहीं चाहिए। मुझे बस 10 मिलियन युआन की जरूरत है। इसके अलावा मुझे एक गर्लफ्रेंड चाहिए, जो थोड़ी सुंदर और कोमल दिल वाली हो। वह मेरे 10 मिलियन युआन को नहीं, बल्कि मुझे प्यार करे।' आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उसने जितने पैसे की डिमांड की भारतीय रुपये में वह कीमत तकरीबन 11.81 करोड़ रुपये होती है। झांग ने वीकेंड में चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत से दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन विशाल बुद्ध तक यात्रा 12 घंंटे की यात्रा की। झांग ने 'पारा प्रतिगामी' के दौरान यह यात्रा की। जो एक ज्योतिषीय घटना है। यह साल में तीन से चार बार होती है। यह एक ऑप्टिकल भ्रम है जिसमें बुध ग्रह का पुनर्गठन शामिल है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article