वायरल न्यूज़

Viral Video: बारिश में शख्स बना असली Spider-Man! घुटनों तक भरे पानी में लोगों की मदद कर जीत लिया दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बाद घुटनों तक भरे पानी के बीच एक शख्स स्पाइडर मैन बनकर लोगों की मदद कर रहा है।

Image

पानी में फंसे वाहन चालकों की मदद करता स्पाइडर मैन (AI Generated Image)

भारत के कई राज्यों में इस वक्त आसमानी आफत बरस रही है। भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। वहीं, महाराष्ट्र में भी कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र के भिवंडी में हुई भारी बारिश के बाद कई सड़कें पानी में डूब गईं। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मुश्किल समय में एक स्थानीय युवक ने ऐसा काम किया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उसे "रियल लाइफ स्पाइडर-मैन" कह रहे हैं और इस शख्स का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

घुटनों तक पानी, सड़क पर गड्ढे, फिर भी लोगों की मदद में जुटा रहा यह शख्स

वीडियो में दिख रहे इस युवक का नाम शादाब मोमिन बताया जा रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि वह घुटनों तक भरे पानी में घंटों खड़ा रहता है और लोगों की मदद करता है। जहां सड़क पर पानी भर जाने की वजह से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे, वहीं शादाब लोगों को सुरक्षित रास्ता दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वे दोपहिया वाहनों, ऑटो और कारों को पानी में फंसने से बचाकर उन्हें बाहर निकाल रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादाब खुद आगे बढ़कर इन वाहनों को धक्का लगाते हैं और उन्हें बाहर निकालने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, वह ट्रैफिक को भी संभालते हैं ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

वीडियो देख हर कोई कर रहा इस सुपरहीरो के जज्बे को सलाम

सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान वहां कोई राहत या आपातकालीन टीम नजर नहीं आई। ऐसे में शादाब ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करने का फैसला किया और इसी वजह से उनका यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उनके इस जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां कोई शादाब को "असली सुपरहीरो" बता रहा है, तो कोई उन्हें सलाम कर रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि समाज को ऐसे ही जिम्मेदार लोगों की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article