VIDEO: ना कोई जूता, ना कोई मैदान... फिर भी बच्चे ने फुटबॉल के साथ दिखाया ऐसा जादू, देखकर Messi- Ronaldo हो जाएंगे हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का अद्भुत फुटबॉल जगलिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा एक हाथ में केले का गुच्छा पकड़े और उसे पीछे बांधे हुए, बिना गेंद को नीचे गिराए नंगे पैर शानदार फुटबॉल ट्रिक्स और जगलिंग करता नजर आ रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी प्रतिभाएं (Talent Video) देखने को मिल जाती हैं जो हर किसी को हैरान कर देती हैं। इनमें कुछ को निखरने का मौका मिल जाता है। जबकि, कुछ प्रतिभाएं दबी रह जाती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कई लोगों को निखरने का मौका मिला है और वो स्टार बन गए हैं। इसी कड़ी में एक छोटे बच्चे का ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े फुटबॉल प्रेमी भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। आलम ये है कि यह बच्चा लोगों के बीच छाया हुआ है।

End of Feed