वायरल न्यूज़

Bike Ride: बच्चे ने चलाई ऐसी बाइक, देख पसीने छूट जाएंगे, लोग बोले - 'ये तो छोटा पैकेट, बड़ा धमाका है'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 7, 2023, 04:28 PM IST

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह काफी बेहतरीन स्टंट भी कर रहा है, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड रह जाएंगे।

Image

बाइक से स्टंट करते हुए बच्चे का वीडियो वायरल (Image Credit : rider_aryan_175/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने बाइक से खतरनाक स्टंट
  • स्टंट देख लोग हुए शॉक्ड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bike Stunt Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपके पैर जमीन पर नहीं टिकेंगे। जी हां, ये वीडियो देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, ये वीडियो एक बच्चे का है, जो बाइक चला रहा है और सिर्फ चला ही नहीं रहा है, ये बच्चा बाइक से स्टंट भी कर रहा है। ऐसे में सुपर बाइक से स्टंट का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्चा पहले तो सुपर बाइक चलाता हुआ नजर आता है। फिर अचानक से बाइक के अगले पहिए को हवा में कर बाइक काफी दूर तक आगे ले जाता है। स्टंट का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स काफी शॉक्ड है और बच्चों को लेकर तरह-तरह कमेंट्स भी पास कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है और इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है।

बाइक से स्टंट करते हुए बच्चे का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे बच्चा है या बॉम्ब। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बच्चे ने तो कमाल कर दिया, 90 डिग्री पर बाइक चलाना आसान काम नहीं है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे कई बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'rider_aryan_175' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article