वायरल न्यूज़

Viral Video: एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बच्चे ने किया ऐसा काम, अंदाज ने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक बच्चे ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

बच्चे ने मासूमियत से जीता दिल (तस्वीर साभार- @bhakt_bhagwat_brajwasi)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप भी चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) देखने को मिलते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी भी होती है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनकी तारीफ भी करते है। इसी कड़ी में एक बार फिर ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, एक बच्चा एयरपोर्ट पर जिस तरह उछलते-कूदते हुए चेकिंग करवा रहा था उसने सबका मन मोह लिया है। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कई बार बच्चे अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ मामलों में बच्चे अजीबोगरीब हरकत से लोगों को चौंका भी देते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चा किस तरह उछलते हुए चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचता है। जिस अंदाज में बच्चा जवान के पास पहुंचता है और चेकिंग करवाता उसे सब गौर से देखने लगते हैं। आखिर उस दौरान कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

बच्चे की मासूमियत ने जीता दिल

इस क्यूट वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bhakt_bhagwat_brajwasi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। इतन ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कितना क्यूट अंदाज है। कुछ का कहना है कि मासूमियत दिल जीतने वाला है। तो इस बच्चे का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article