वायरल न्यूज़

सिर्फ एक लाइन खींचकर मुर्गी को सम्मोहित कर दिया, वायरल हो रहा गजब का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 21, 2024, 08:48 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक शख्स ने सिर्फ सीधी लाइन खींचकर मुर्गी को सम्मोहित कर दिया। मुर्गी एक इंच भी हिलती हुई नजर नहीं आती है। मानो मुर्गी ने प्राण त्याग दिए हों।

Image

शख्स ने सीधी लाइन खींचकर मुर्गी को सम्मोहित कर दिया। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया मुर्गी को सम्मोहित
  • सीधी लाइन खींचकर किया कमाल
  • वायरल हुआ गजब का नजारा

Today Viral Video: आपने इंसानों को हिप्नोटाइज यानी सम्मोहित करने वाली बातें जरूर सुनी होंगी। कई बार फिल्मों में भी ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। फिल्मों में जानवरों को भी सम्मोहित करते हुए दिखाया जाता है। मगर क्या हो जब कोई शख्स असलियत में ऐसा हैरान करने वाला कारनामा करके दिखा दे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो वायरल है। इसमें एक शख्स ने सिर्फ एक सीधी लाइन खींचकर मुर्गी को सम्मोहित कर दिया। मुर्गी को सम्मोहित करते हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

मुर्गी को सम्मोहित कर दिया

हैरान करने वाला वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक शख्स ने मुर्गी को पकड़ रखा है। शख्स ने मुर्गी की गर्दन और पंख पकड़ रखे हैं। फ्रेम में ये नजारा बेहद सामान्य सा नजर आता है। मगर कुछ सेकंड बाद गजब ही नजारा देखने को मिलेगा। इसमें देखेंगे कि मुर्गी को जमीन के बिल्कुल करीब ले जाया गया। अब एक शख्स ने मुर्गी के सामने एक सीधी लाइन खींच दी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखकर हैरान हो जाएंगे कि शख्स ने जैसे ही सीधी लाइन खींची मुर्गी पूरी तरह सम्मोहित हो गई। उसने हिलना बंद कर दिया। मानो मुर्गी ने प्राण त्याग दिए हों। मगर जैसे ही उसे हिलाया गया वो तुरंत दोबारा पहले जैसी हो गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा था जिसने सभी को चौंका दिया। मालूम हो कि मुर्गी को सम्मोहित करते हुए शख्स का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से सभी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article