'लैपटॉप तो लौटा दो भाई', ज्वानिंग से पहले कंपनी का MacBook लेकर फरार हुआ कैंडिडेट, रिक्रूटर का दर्द भरा पोस्ट Viral

एक कैंडिडेट जॉब जॉइन करने से पहले ही कंपनी का महंगा लैपटॉप लेकर फरार हो गया। धोखाधड़ी के इस चौंका देने वाले मामले को एक कंपनी के रिक्रूटर ने लिंक्डइन पर शेयर किया है।

आज के इस जमाने में धोखाधड़ी के कई मामले हमें सोशल मीडिया पर देखने और सुनने को मिलते हैं। जहां कभी कोई हनी ट्रैप का शिकार होता है तो कोई डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड का। हाल में ही इस वक्त एक ऐसा ही अजीब मामला इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है। जहां एक रिक्रूटर ने अपनी दर्द भरी कहानी जॉब हंटिंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर शेयर की और बताया कि उसकी कंपनी में एक कैंडिडेट ज्वाइन करने वाला था, कंपनी ने उसकी ज्वाइनिंग से पहले ही उसके एड्रेस पर लैपटॉप भेजवा दिया था लेकिन कैंडिडेट कंपनी ज्वाइन करने से पहले ही कहीं गायब हो गया और साथ में कंपनी का महंगा लैपटॉप भी ले गया।

Candidate Absconds with Company apple MacBook Before Joining Recruiters Heartfelt Post Goes Viral

ज्वाइनिंग से पहले लैपटॉप लेकर फरार हुआ कैंडिडेट (LinkedIn/@Raghu Tenneti)

ज्वाइनिंग से पहले कंपनी ने एड्रेस पर भेजा था लैपटॉप

रिक्रूटर ने लिंक्डइन पर अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उसके पास एक कैंडिडेट का एप्लिकेशन आया, जिसके बाद उसका इंटरव्यू लिया गया। कैंडिडेट ने इंटरव्यू क्लियर कर लिया और कंपनी ने उसे ऑफर लेटर भेज दिया। उस कैंडिडेट ने कंपनी के उस ऑफर को स्वीकार भी कर लिया। जब उस कैंडिडेट की ज्वाइनिंग डेट नजदीक आई तो कंपनी ने उसकी जॉइनिंग से पहले उसके एड्रेस पर मैकबुक भेज दिया। बस कंपनी से यहीं गलती हो गई।

End of Feed