वायरल न्यूज़

Sudoku Puzzle Online: 5 नहीं 15 मिनट ले लीजिए और सॉल्व करके दिखाइए ये आसान सा सुडोकू, कहलाएंगे 'शहंशाह'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 27, 2023, 12:53 AM IST

Play Free Sudoku Game Puzzle Online with Solution in Hindi: अगर सुडोकू के दीवाने हैं और आपको इसे सुलझाने में मजा आता है तो आइए इस पजल को सॉल्व करके दिखाइए। वैसे इसके लिए 5 मिनट का समय पर्याप्त होता है लेकिन आप इसके लिए पूरे 15 मिनट का समय ले लीजिए।

Image

सुडोकू पजल ऑनलाइन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुडोकू सॉल्व करने का चैलेंज
  • ले लीजिए 15 मिनट का समय
  • रोजाना करोड़ों लोग आजमाते हैं हाथ

Play Free Sudoku Game Puzzle Online with Solution: दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें पजल सॉल्व करना बहुत पसंद होता है। जब बात पजल की हो रही हो और सुडोकू पजल (Sudoku Game) के बारे में चर्चा ना की जाए, भला ये कैसे हो सकता है? सुडोकू पजल (Sudoku Puzzle) बहुत मुश्किल पजलों में से एक माना जाता है। लेकिन फिर भी सुडोकू (Sudoku) को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप सभी ने सुडोकू (Sudoku Puzzle Free) को हल करने का कई बार ट्राई किया होगा। जहां कुछ लोग आसानी से इसे सॉल्व कर लेते हैं तो कई ऐसे लोग भी हैं, जो इसमें फेल हो जाते हैं।

एक आंकड़े के अनुसार, दुनियाभर के करीब 10 करोड़ से अधिक लोग हर दिन सुडोकू को सॉल्व करना पसंद करते हैं। सुडोकू को सॉल्व करना कोई आसान काम नहीं है। यह दोस्तों को चैलेंज करने का एक खेल भी है, जहां आप अपने दोस्तों को चैलेंज कर सुडोकू पजल सॉल्व कर सकते हैं। कहा जाता है कि सुडोकू पजल सॉल्व करने से दिमाग बहुत तेज होता है। इसे प्रतिदिन सॉल्व कर आप अपना दिमाग तेज कर सकते हैं। जहां कुछ लोग इसे सॉल्व करने से कतराते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके लिए ये बाएं हाथ का खेल है। तो चलिए आज आप भी इस पजल को सॉल्व करने की कोशिश करिए। वैसे जो इस पजल को सॉल्व करने में 5 मिनट का समय काफी है लेकिन आप चाहे तो 5 नहीं 15 मिनट का समय ले लीजिए।

सुडोकू क्या है?

सुडोकू एक ऐसा पजल है, जिसमें 9X9 ग्रिड होता है। सुडोकू के हर बॉक्स में 3 रो और 3 कॉलम होते हैं और पूरे एक बॉक्स में 9 कॉलम और 9 रो होती है, जिसमें 1 से 9 नंबर तक भरने होते हैं। इसे इस प्रकार भरना होता है कि किसी भी रो और कॉलम में कोई भी नंबर दोहराया ना जाए। बता दें कि इसमें कुछ बॉक्स में पहले से एक नंबर दिया गया होता है जिसके अनुसार आपको अन्य नंबर भरने होते हैं। कहने के लिए तो काफी आसान है लेकिन जब करने की बारी आती है तो हालत पंचर हो जाती है। इस पजल को सॉल्व करने में अब तक 99% लोग फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप खुद को हीरो मानते हैं तो इस पजल की गुत्थी को सॉल्व करके दिखाइए और एक नया इतिहास रच दीजिए। वैसे ये पजल आईक्यू लेवल बढ़ाने के लिए भी कारगार साबित होता है। पहले न्यूजपेपर हर में आता था, तो सूडोकू को लोग सॉल्व करना खूब पसंद करते थे। लेकिन अभी आप ऑनलाइन (sudoku game online) भी इस पजल को सॉल्व कर सकते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सुडोकू के इतने दीवाने हैं कि इसका ऐप ही डाउनलोड कर लेते हैं, ताकि अपने फ्री टाइम में इसे खेल सकें।

Play Free Sudoku Game Puzzle Online with Solution in Hindi

यहां देखिए सॉल्यूशन

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article