वायरल न्यूज़

दुल्हन से किया ऐसा वादा बोलकर खुद ही रोने लगा दूल्हा, वायरल हुआ निकाह का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 21, 2024, 09:02 AM IST

Bride Groom Video: वीडियो दूल्हा-दुल्हन के निकाह से जुड़ा है। इसमें दूल्हे ने दुल्हन से ऐसा वादा किया कि बोलकर वो खुद ही रोने लगा। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बार-बार देखेंगे।

Image

वायरल हुआ निकाह का वीडियो। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का वायरल वीडियो
  • निकाह में दूल्हे ने किया ऐसा वादा
  • देखकर भावुक हो गया हर कोई

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार नजारा देखकर हम भावुक भी हो जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा और दुल्हन नजर आते हैं। मगर इस बीच दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन से ऐसा वादा करता है कि बेचारा खुद ही रोने लग जाता है। मालूम हो कि विवाह से जुड़ा ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आया है कि अभी तक करोड़ व्यूज बटोर चुका है। लाखों लोगों ने वीडियो को पसंद भी किया है।

वायरल हुआ निकाह का वीडियो

वायरल वीडियो मुस्लिम समुदाय से जुड़ा मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि दूल्हा और दुल्हन का निकाह पढ़ाया जा रहा है। काजी सामने ही बैठे हैं और निकाह पढ़ा रहे हैं। फ्रेम में देखेंगे कि इसी बीच दूल्हा काजी से गुजारिश करता है कि वो खुद कुछ बोलना चाहता है। काजी ने इजादत दी और दूल्हा बताता है कि दस लाख रुपये की मेहर रखी जाएगी। मगर फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा देखने लायक है।

अब दूल्हा दुल्हन से वादा करता है कि वो हमेशा उसके लिए वफादार रहेगा। दूल्हा आगे कहता है कि वो जिंदगीभर उसे प्यार करेगा। दूल्हा इतना कहता है कि उसके आंसू निकल आए। अब वो दुल्हन से पूछता है कि वो क्या वो उससे निकाह के लिए राजी है। इधर दुल्हन भी तीन बार हां में जवाब देती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इसे इंस्टाग्राम पर shah_najiba नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article