वायरल न्यूज़

सुलझा हुआ दिमाग भी उलझ गया मगर 2021 कोई नहीं ढूंढ पाया, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 12, 2025, 09:12 AM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर इतनी मुश्किल है कि इसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। तस्वीर को हल करने की कोशिश में अच्छे-अच्छों का दिमाग उलझ गया है।

Image

अगर खुद को जीनियस समझते हैं तो इस चैलेंज को पूरा करके दिखा दीजिए। (Photo/Social-Media)

Optical Illusion Puzzle: वैसे तो सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज ढेरों तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें नेटिजन्स को सबसे ज्यादा कंफ्यूज करती हैं। इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें हम आसानी से नहीं ढूंढ पाते हैं। इन्हें सॉल्व करने की कोशिश में कभी-कभी तो सुलझा हुआ दिमाग भी उलझ जाता है। मगर जीनियस ऐसे चैलेंज को आसानी से सॉल्व कर लेते हैं।

2020 में छिपा है 2021

आज हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 2020 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें हर जगह सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसी 2020 की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 2021 नंबर छिपा है। आज आपको उसी खास नंबर को 10 सेकंड के भीतर खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

अगर आपने दस सेकंड के भीतर सवाल का जवाब ढूंढ लिया तो मुकद्दर का सिकंदर मान लेंगे। मान लेंगे कि आपकी आंखें बहुत तेज हैं। हालांकि किसी तरह अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। जवाब यहीं छिपा है।

देखिए जवाब

Brain Test puzzle

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना 2020 की भीड़ में 2021 ऐसी जगह छिपा था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article