वायरल न्यूज़

अजब: कुत्ते ने जाति प्रमाण पत्र के लिए दिया आवेदन, बिहार से सामने आया हैरान करने वाला मामला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 6, 2023, 03:49 PM IST

Dog Caste Certificate: बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक कुत्ते ने अपनी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कुत्ते ने आवेदन पत्र के साथ अपना आधार कार्ड भी संलग्न किया।

Image

डॉग कास्ट सर्टिफिकेट (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार से सामने आया अनोखा मामला
  • कुत्ते ने जाति प्रमाण पत्र के लिए किया आवेदन
  • अजीबोगरीब आवेदन देख हैरान रह गए अधिकारी

Dog Caste Certificate: बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिहार के गया में एक कुत्ते ने अपनी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है। गया जिले के गुरारू प्रखंड से यह मामला सामने आने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए हैं। कुत्ते ने अपनी जाति प्रमाण पत्र के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कुत्ते ने जाति प्रमाण पत्र के लिए जरूरी सभी दस्तावेज भी आवेदन के साथ संलग्न किए हैं।

कुत्ते ने किया अनोखा आवेदन

दूसरी तरफ कुत्ते द्वारा किए गए इस अनोखे आवेदन को विभाग ने रद्द कर दिया है। जिस कुत्ते ने जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। उसका नाम टॉमी है। यहां तक कि टॉमी ने अपने माता-पिता का नाम भी बताया है। टॉमी ने अपने पिता का नाम शेरू और माता का नाम गिन्नी बताया है। टॉमी ने अपना पता गांव पाण्डेपोखर, पंचायत रौना, वार्ड नंबर 13, अंचल गुरारू और थाना कोंच बताया है। इसके साथ ही टॉमी ने अपनी जाति भी बताई है और आधार कार्ड भी संलग्न किया है।

कुत्ते ने बताई अपनी जाति

कुत्ते ने अपनी जाति बढ़ई बताई है। इसके साथ ही फॉर्म में अपना पेशा स्टूडेंट भरा है। वहीं कुत्ते की जन्मतिथि 14 अप्रैल 2022 बताई गई है। इसके साथ ही वर्ग के कॉलम में अति पिछड़ा लिखा गया है। कुत्ते ने अपने आधार कार्ड की कॉपी लगाई है। कुत्ते का आधार नंबर 993460458271 है। कुत्ते द्वारा यह ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी 2023 को किया गया है। आवेदन देखकर अंचल कार्यालय के अधिकारी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने आवेदन को रद्द कर दिया। बता दें कि कुत्ते का आधार कार्ड की फर्जी था। मामले को लेकर अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी का कहना है कि यह किसी की शरारत है। ऐसा करने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article