वायरल न्यूज़

Stunt Video: साइकिल से शख्स ने किया पहाड़ी के शिखर पर ऐसा स्टंट, देख रौंगटे खड़े हो जाएंगे

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पहाड़ी के ऊपरी शिखर साइकिल से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आपको चक्कर आने लगेगा।

Image

पहाड़ी के शिखर पर चलाई साइकिल (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • साइकिल से किया खतरनाक स्टंट
  • पहाड़ी की चोटी पर चलाई साइकिल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bicycle Stunt Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को जरूर मिल जाएगा। डेंजरस स्टंट देखने की बात हो या फिर हाई जंपिंग, आपको ये सब देखने को मिलेगा। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें एक शख्स साइकिल से स्टंट कर रहा है। यह नजारा किसी को भी कंपकंपी ला सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स पहाड़ी के उत्तरी चोटी पर साइकिल चला रहा है। इस दौरान शख्स ना सिर्फ साइकिल चला रहा है बल्कि साइकिल से खतरनाक स्टंट भी कर रहा है। चोटी के दोनों तरफ आप देख सकते हैं कि कितनी गहरी खाई है। ऐसे में अगर जरा भी शख्स फिसलता है तो उसकी जान भी जा सकती है। ऐसे में लोग उसके इस हैरतअंगेज कारनामें के लिए उसकी तारीफ कर रहे हैं।

पहाड़ी के शिखर पर चलाई साइकिल

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यहां पहुंचने के बाद तो इंसान को सीधा यमराज याद कर लेंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना जिगरा लाते कहां से हो भाई। बता दें, इस वीडियो को '@AMAZlNGNATURE' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 15 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और करीब 78 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article