सोशल मीडिया पर इन दिनों दो छोटे बच्चों का एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये नन्हे कलाकार अपनी शानदार कलाकारी और एक्रोबैटिक स्किल्स (acrobatic skills) से हर किसी को हैरान कर दिया। इतनी कम उम्र में इन बच्चों का संतुलन और ताकत देख लोग दंग रह गए।
एक से बढ़कर एक करतब दिखाते बच्चे (X/@ChapraZila)
इन बच्चों की कलाकारी देख दंग रह गए लोग
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दोनों बच्चे खुले मैदान में बिना किसी सेफ्टी इक्विप्मेंट्स के शानदार करतब दिखा रहे हैं। एक बच्चा दूसरे के कंधों पर खड़ा हो जाता है, फिर हाथों के बल संतुलन बनाकर अलग-अलग पोज दिखाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों मिलकर ह्यूमन पिरामिड, फ्लिप्स और बैलेंस (human pyramid, flips and balance) जैसे कठिन स्टंट बहुत ही आसानी से कर ले रहे हैं।
बच्चों की पैंतरेबाजी से बड़े-बड़े जिमनास्ट भी हैरान
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि ये दोनों छोटे-छोटे बच्चे बंगाल के किसी गांव के हैं। जो अपनी पैंतरेबाजी से बड़े-बड़े जिमनास्ट को हैरत में डाल दे रहे हैं। उनकी इस परफॉर्मेंस को देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्होंने इसकी कहीं ट्रेनिंग ली हो, लेकिन असल में यह उनका टैलेंट है। ये बच्चे गांव में ही मिट्टी से भरी जमीन, पेड़ों के बीच अपनी कलाकारी दिखा रहे हैं।
वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर की बच्चों की तारीफ
इस वीडियो (Video) के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इन बच्चों की जमकर तारीफ की है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि ये बच्चे भविष्य में बड़े जिम्नास्ट बन सकते हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि असली टैलेंट किसी महंगे जिम या कोचिंग का मोहताज नहीं होता, बल्कि मेहनत और जुनून से ही आगे बढ़ता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
