वायरल न्यूज़

Funny Video: मजे लेते हुए बकरी को डांस दिखा रही थी महिला, खुद की हो गई घनघोर बेइज्जती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2022, 12:45 PM IST

Bakri Ka Funny Video: एक महिला मजे लेते हुए बकरी के सामने डांस कर रही थी। लेकिन, बकरी को डांस देखने का मूड नहीं था। परिणाम ये हुआ बकरी ने महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसे महिला शायद कभा भूल पाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

महिला का बन गया पोपट, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरी को कमर मटका कर दिखा रही थी महिला
  • महिला का बन गया पोपट
  • वीडियो देखकर लगाएंगे ठहाके

Bakri ka Video: आज कल सोशल मीडिया ऐसा जरिया बन चुका है, जहां बेधड़क कोई कुछ भी शेयर कर देता है। इनमें कुछ चीजें तो इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। वहीं, कुछ को देखकर यूजर्स जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक महिला मजे लेते हुए बकरी को डांस करके दिखा रही थी। लेकिन, बकरी ने कुछ ऐसा किया जिसे शायद वो कभी भूल पाए।

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो कुछ अलग और यूनिक करे, जिससे उसका नाम हो और उसकी अलग पहचान हो। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का तो पोपट बन जाता है और लोग भी उसका मजाक उड़ाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक आंटी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक आंटी मजे लेते हुए कैमरे के सामने डांस कर रही हैं। उनके सामने एक बकरी भी खड़ी है। आंटी जबरन बकरी को डांस करके दिखा रही है। हालांकि, बकरी डांस देखने के मूड में नहीं है। फिर भी आंटी उसके साथ जबरदस्ती करती है। इसके बाद बकरी को गुस्सा आ जाता है और वो आंटी को जोरदार टक्कर मारती है। इस टक्कर आंटी शायद ही कभी भूल पाए। देखें वीडियो...

आंटी के साथ तो खेल हो गया भाई...

तो देखा आपने किस तरह चाची का पोपट बन गया। चाची सोच रही होगी बेकार ही बकरी से पंगा ले लिया। यह अजीबोगरीब नजारा कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स मजे लेते हुए वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर meemlogy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस नजारे को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, 23 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article