वायरल न्यूज़

अजब: इस झील के ऊपर हवा में लटके रहते हैं बड़े-बड़े पत्थर, प्रकृति का अनोखा नजारा देख उड़ जाएगी नींद

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2023, 04:42 PM IST

Ajab Gajab News: रूस के साइबेरिया में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी झील बैकाल के ऊपर कई बार हवा में पत्थर लटके नजर आते हैं। ये पत्थर बर्फ के होते हैं और यह बेहद पतली नोक पर टिके होते हैं।

Image

बैकाल झील (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैकाल झील का अजीबोगरीब रहस्य
  • हवा में लटके नजर आते हैं पत्थर
  • जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Ajab Gajab News: यह दुनिया रहस्यमयी चीजों से भरी पड़ी है। कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं पाए हैं। सोचकर ही हैरानी होती है कि किसी झील के ऊपर हवा में कोई पत्थर लटका कैसे रह सकता है। यह एक ऐसा रहस्य है, जिसके बारे में जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं रूस के साइबेरिया में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी झील बैकाल के बारे में। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील के ऊपर कई बार हवा में पत्थर लटके नजर आते हैं।

पानी में लटके रहते हैं बर्फ

सर्दियों के मौसम में इस झील के ऊपर बहुत सारे पत्थर हवा में ऐसे लटके नजर आते हैं, जैसे पानी की कोई बूंद हो। दूर से इन पत्थरों को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि ये हवा में लटके हैं। हालांकि, अब इनका रहस्य खुल गया है। बता दें कि प्रकृति का यह अनोखा राज पहले कोई जान नहीं पाया था। लेकिन, अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है। इस रहस्य को वैज्ञानिकों ने सुलझा लिया है। बता दें कि ये पत्थर बर्फ के होते हैं और यह बेहद पतली नोक पर टिके होते हैं।

झील में होता है सब्लिमेशन

आम तौर पर पानी में पत्थर डूब जाते हैं, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी झील में सर्दियों के मौसम में अलग नजारा देखने को मिलता है। जब सर्दियों में इस झील के ऊपर बर्फ जमती है, तो यह अलग-अलग शेप में बदल जाती है। इस झील में एक प्रक्रिया होती है, जिसे सब्लिमेशन कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि बर्फ झील में ऊपर की तरफ आ जाती है। जब सर्दियों में तापमान नीचे गिरता है तो पानी बर्फ में तब्दील होता है। इस दौरान झील के नीचे से ऊपर की ओर सब्लिमेशन होता है। इससे सतह पर मौजूद चीज बाहर आ जाती है। इस कारण वह हवा में लटकी दिखाई देती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article