Dance on Arti Kunj Bihari Ki: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वीडियो एक ट्रेन का है, जहां कुछ युवक-युवतियां आरती कुंज बिहारी की.. गाने पर जबरदस्त डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी भगवान की भक्ति में डूब गए हैं। इस डांस वीडियो को देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह डांस ट्रेन में किया गया है।
वीडियो देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 15 से ज्यादा युवक-युवती किसी ट्रेन की कोच में बैठे हुए है। इसमें से ज्यादातर लोगों ने अपने गले में सफेद चादर डाली हुई है। इसके साथ ही आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। इसी बीच आरती कुंज बिहारी की.. गाना बजने लगता है। तभी सारे के सारे युवक-युवती झूमकर नाचने लगते हैं। सारे ऐसा कमाल का डांस स्टेप दिखाते हैं, जिसे देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। ट्रेन में बैठे ये यात्री 'आरती कुंज बिहारी की' गाने की धुन पर ऐसे नाचते हैं कि लोग खुश हो जाते हैं। देखें वीडियो-
आपने शायद ही इससे पहले किसी आरती पर डांस देखा होगा। इसीलिए यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि डांस के दौरान सारे युवक-युवती एक ही तरह का स्टेप करते हैं। इसमें इनका एक्सप्रेशन भी एक जैसा ही नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। लोगों को यह वीडियो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। वीडियो को wanderworldholidays नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
