वायरल न्यूज़

प्रेमिका ने दिया धोखा तो प्रेमी ने लिया गजब का बदला, रचाया ऐसा खेल जिंदगीभर याद रखेगी लड़की

Ajab Gajab News: एक लड़की ने अपने प्रेमी को धोखा दिया तो लड़के ने जैसा बदला लिया। उसने दुनियाभर के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। प्रेमी द्वारा लिए गए इस बदले को लोग दुनिया का सबसे मजेदार बदला मान रहे हैं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीूर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: कहते हैं कि नसीब वालों को ही सच्चा प्यार मिलता है। अधिकतर लोगों को प्यार में धोखा मिलता है। कई बार लड़की धोखा देती है तो कई परिस्थितियों में लड़का धोखेबाज निकलता है। कई लोग खुद को मिले धोखे का बदला लेने से नहीं चूकते। इसी क्रम में तुर्की से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी को धोखा दिया तो लड़के ने जैसा बदला लिया। उसने दुनियाभर के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

लड़की के घर पहुंच गए 50 से ज्यादा डिलीवरी बॉय

प्रेमी द्वारा लिए गए इस बदले को लोग दुनिया का सबसे मजेदार बदला मान रहे हैं। तुर्की के इज्मिर से यह अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने अपनी एक्स से बदला लेने के लिए बहुत ही गजब का ट्रिक अपनाया। हुआ यूं कि इजमिर के बालकोवा जिले स्थित सिमेन स्ट्रीट पर अचानक एक साथ 50 से ज्यादा डिलिवरी बॉय आकर खड़े होने लगे। ये सारे डिलीवरी बॉय वहां रहने वाली एक लड़की के नाम पर पार्सल लेकर आए थे। सबसे मजेदार बात यह है कि सारे डिलीवरी बॉय अपने-अपने पार्सल के पैसे लड़की से मांगने लगे।

एक्स को परेशान करने के लिए बॉयफ्रेंड ने किए थे ऑर्डर

अचानक 50 से ज्यादा डिलिवरी बॉय को देखकर वहां काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं, दूसरी तरफ लड़की को इन सारे पार्सल के बारे में कुछ पता नहीं था। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि ये सारे पार्सल एक लड़के ने भिजवाए थे। जिसने कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर किया था। उसने सारा ऑर्डर अपनी एक्स के पते पर किया था। इसके बाद लड़की ने सारे रेस्टोरेंट्स को फोन किया और बताया कि सारे ऑर्डर फर्जी हैं। चूंकि, ऑर्डर फर्जी नंबर से किए गए थे, इससे लड़की को पेमेंट नहीं करना पड़ा और सारा ऑर्डर कैंसिल हो गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article