वायरल न्यूज़

अजब गजब ! हॉस्पिटल के सफाईकर्मी को ही दिल दे बैठीं MBBS डॉक्टर, शख्स के इस अदा पर मर मिटी थी महिला

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक महिला डॉक्टर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल, इन्होंने हॉस्पिटल के सफाईकर्मी को ही दिल दे दिया। अब इनकी लवस्टोरी काफी सुर्खियां बटोर रही है।

Image

डॉक्टर किश्वर साहिबा और उनके पति शहजाद (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉक्टर को हुआ सफाईकर्मी से प्यार
  • सारे बंधन को तोड़ कर ली शादी
  • गजब की है दोनों की लवस्टोरी

Ajab Gajab Love Story: प्यार ना तो जाति-धर्म देखता है और ना ही सरहदें, ना ही अमीरी-गरीबी और ना ही ऊंच-नीच। ऐसे कब किसपर इंसान का दिल आ जाए, कहा नहीं जा सकता। कुछ मामलों में समाज के लोग विरोध करने लगते हैं, लेकिन इन सब चीजों से पार जाकर अपने प्यार को पाना ही असली मोहब्बत कहलाती है। कुछ ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस लवस्टोरी की हीरोइन एक डॉक्टर है और हीरो एक सफाईकर्मी।

इनकी कहानी लैला-मजनूं से कम नहीं है। सारी बंदिशों को तोड़कर इन्होने ताउम्र एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला लिया और आज एक अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। ये कहानी पाकिस्तान की है, जहां की MBBS डॉक्टर किश्वर साहिबा एक हॉस्पिटल में काम किया करती थी। उसी अस्पताल में सफाई करने वाले शहजाद को दिल दे बैठी। डॉक्टर साहिबा का कहना है कि शहजाद बड़ी सादगी और लगन से अपना काम करते थे, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने शहजाद से अपने प्यार का इजहार कर दिया।

शादी के बाद बना दोनों का मजाक

शुरुआत में शहजाद ने मेरे प्रपोजल को एसेप्ट नहीं किया लेकिन किश्वर के प्यार को देखते हुए शहजाद को यकीन हो गया कि दोनों एक दूजे के लिए बने हैं। ऐसे में दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद अस्पताल में दोनों का मजाक बनने लगा। फिर दोनों ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया और शहजाद ने दवा की एक दुकान खोल ली है। वहीं, महिला भी अपनी डॉक्टरी कर रही है। अब दोनों मिलकर एक साथ क्लिनिक खोलने की सोच रहे हैं।

साल 2022 में कपल ने की थी शादी

ये मामला साल 2022 का है, जब पहली बार दोनों की प्रेम कहानी दुनिया वालों के सामने आई थी। इसी साल दोनों ने शादी कर ली थी। इस लवस्टोरी को एक फेमस यूट्यूब चैनल मेरा पाकिस्तान ने दिखाया था, जिस पर दोनों ने बात करते हुए अपने प्यार की राह में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया था, जो उस समय काफी वायरल भी हुआ था। हालांकि, अब इस मामले ने फिर एक बार तूल पकड़ लिया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article