वायरल न्यूज़

पिता को ढूंढ़ते हुए अमेरिका से जापान पहुंची बेटी, 20 साल बाद इस तरह मिले, पढ़कर आप इमोशनल हो जाएंगे

Ajab Gajab : जापानी मूल की फुका अमेरिका में रह रही हैं। कुछ ही समय पहले उनको उनकी मां के बारे में हैरान कर देने वाली बात पता चली। दरअसल, उसकी मां पिता के बारे में उसे सबकुछ गलत और झूठ बातें बताती थीं।

Image

पिता से मिली बेटी।

Ajab Gajab : सोशल मीडिया पर पिता-बेटी की एक ऐसी कहानी वायरल हुई है, जिसे पढ़ने के बाद हर कोई इमोशनल नजर आ रहा है। इस कहानी में एक लड़की ने 20 साल के बाद पिता से मिलने की एक कहानी शेयर की है। उसने बताया है कि जब वो चार साल की थी तो उस समय उसकी ही मां ने उसे किडनैप कर लिया था। जिसके बाद वो पिता से पूरी तरह से जुदा हो गई थी। काफी समय तक उसकी मां उससे पिता के बारे में झूठ बोलती रहीं। हालांकि काफी समय के बाद उसे पतिा से मिलने का मौका मिला।

ऐसे समझें मामला

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी मूल की फुका अमेरिका में रह रही हैं। कुछ ही समय पहले उनको उनकी मां के बारे में हैरान कर देने वाली बात पता चली। दरअसल, उसकी मां पिता के बारे में उसे सबकुछ गलत और झूठ बातें बताती थीं। उन्होंने फुका को बताया कि, उसके पिता दोनों को छोड़कर चले गए थे। जबकि सच्‍चाई ये है कि फुका के पिता को खुद उसकी मां ने ही छोड़ दिया था। इसके बाद उन्‍होंने तलाक ले लिया और पार्टनर संग अमेरिका चली गई थीं। फुका को ये भी पता चला कि उसकी मां, उसके पिता के वसीयतनामे से नाखुश थीं। वो अपने पास्‍ट को भी दुनिया से छिपाना चाहती थीं। हालांकि इनमें से एक भी बात उन्‍होंने फुका को नहीं बताई थी। जब उसे ये सब पता चला तो फिर उसने जापान जाकर पिता की खोज करने का ठान लिया।

ऐसे हुआ शक

फुका को पूरे मामले की सच्‍चाई कुछ ऐसे हुई कि उसे अब तक अमेरिका की नागरिकता नहीं है और वो जापानी मूल की है। तभी उसे लगा कि, आखिर उसका जापान से क्‍या कनेक्‍शन है ? इस बारे में उसने कई बार उसकी मां से पूछा, लेकिन वो इसे इसके बारे में कुछ भी नहीं बतातीं। वो पिछले 20 सालों से फुका से झूठ बोलती आ रही थीं। उसने अपनी मां गुस्‍सैल और अपशब्‍द देने वाली महिला बताया और कहा कि चार साल की उम्र में उसकी मां ने उसे न केवल किडनैप किया बल्कि पिता से भी दूर कर दिया। खैर, अब 20 साल के बाद सोशल मीडिया के जरिए दोनों की मुलाकात हुई है।

यूं तय किया सफर

सबसे पहले फुका अपनी नानी के घर पहुंचीं। यहां से लोगों पता करते-करते अपने ग्रैंड पैरेंट्स के घर पहुंची उसके बाद उन्‍हें काफी मेहनत करने के बाद उनको पिता की एक फोटो मिली। हालांकि उसे नहीं पता था कि उसके पिता कहां पर रहते हैं। तब उसने पिता की तस्‍वीर को टिकटॉक पर शेयर किया। कुछ ही समय में ये फोटो वायरल हो गई और उसे उसके पिता के बारे में फेसबुक पर पता चल गया। इसके बाद उसने उन्‍हें मैसेज किया और जब दोनों पहली बार मिले तो इमोशनल हो गए। दोनों की आंखें नम हो चुकी थीं। फुका बोलीं कि, 'ये टिकटॉक की ताकत ही है। क्‍योंकि, जिसे मैं सालों से ढूंढ़ रही थी वो यानी मेरे पिता मुझे मिल गए।' फुका को बाद में ये भी पता चला कि उसके पिता उसे लेने के लिए अमेरिका तक आए थे, लेकिन वीजा एक्‍सपायर होने के कारण उन्‍हें जापान लौटना पड़ा। फिलहाल, कस्टडी का मामला कोर्ट में लंबित है। फुका ने बताया कि वो पिता के साथ ही रहना चाहती हैं, लेकिन उनकी मां उनके पार्टनर के साथ अमेरिका में रहना चाहती हैं। फुका ने ये भी बताया कि उनका बचपन काफी बुरा रहा। उनकी मां के बर्ताव ने उन्‍हें काफी आहत किया।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article