वायरल न्यूज़

Chhath Puja पर जब अफ्रीकन ने गाया ‘उगह हे सूरज देव’, गाना सुनकर आप भी हो जाएंगे फैन

chhath puja Geet: बिहार समेत पूरे देश में इस समय छठ पूजा की गूंज है। हर घर में छठ के गीत सुने और गाए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अफ्रीकी शख्स ने छठ गीत को अपनी आवाज में गाया है। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। आपने अभी तक सुना या नहीं? अगर नहीं सुना तो यहां पर सुन लीजिए।

Image

Chhath Puja पर जब अफ्रीकन ने गाया ‘उगह हे सूरज देव’ (फोटो: Instagam/ onu_special_africa)

chhath Puja Viral Video: इस देशभर में छठ महापर्व की धूम है। छठ पूजा के आरंभ होते ही पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। घर-घर में छठ मइया के गीतों की मधुर गूंज से वातावरण पवित्र हो गया है। आज छठ का तीसरा दिन है। जिसमें व्रती महिलाएं या पुरुष डूबते हुए सूरज को जल अर्पण करेंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर छठ का एक गीत खूब वायरल हो रहा है। इसक वायरल होने का मुख्य कारण इसे किसी इंडियन ने नहीं बल्कि एक अफ्रीकन शख्स ने गाया है।

हालांकि यह अफ्रीकन शख्स छठ के इस गीत को सही लिरिक्स के साथ नहीं गा रहा है, लेकिन दूसरे देश का नागरिक होने के कारण और तो और जहां की भाषा भी हिंदी नहीं है। ऐसे में भोजपुरी भाषा के इस गीत को गाना ही अपने आप में बड़ी बात है। आप इस वायरल वीडियो में शख्स के भक्ति भाव को देखकर गलत लिरिक्स को माफ कर देंगे। शख्स इस वीडियो में आगे कहता है कि बहुत जल्द, इस छठ पर मैं भी गीत गाऊंगा। जिसके बाद यह अफ्रीकन लड़का छठ पूजा की शुभकामना देता है।

यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद किए कई तरह के कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर onu_special_africa नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इंटरनेट पर वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'अफ्रीकन भी गायेगा छठ पूजा गीत' लिखा हुआ है। यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "सरकार से निवेदन है कि इस बार यही गाना बजाए जाये", दूसरे यूजर ने लिखा: "तुझे तो बिहार में होना चाहिए", तीसरे ने लिखा: "अबे इसको हिंदी किसने सिखा दिया", वहीं पर चौथे ने लिखा: "अब ये भोजपुरी सिंगर को टक्कर देगा। इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

बता दें कि इस गाने को मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने गाया है। जिसके बोल हैं- 'उगह हे सूरज देव भेल भिनसरवा'। सूर्य देव की अराधना का पर्व छठ पूजा इस साल 25 अक्टूबर से शुरू हुआ, जो कि 28 अक्टूबर को खत्म होगा। ये त्योहार खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है और समापन सप्तमी तिथि पर होता है इस दौरान व्रती महिलाएं या पुरुष 36 घंटों का निर्जला व्रत रखते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article