वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (19-NOV-2025): इस तेंदुए ने शिकार के लिए चुन ली परफेक्ट लोकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आज का वायरल वीडियो (19-NOV-2025): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक तेंदुआ टेढ़े-मेढ़े और ऊंचे पेड़ पर आराम करता हुआ दिखाई देता है। वह लगातार अपने आसपास के माहौल और शिकार पर नजर रखे हुए है।

Image

तेंदुए ने शिकार के लिए चुन ली परफेक्ट लोकेशन, देखें वीडियो (फोटो: X/@Sheetal2242)

वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक अकेले टेढ़े-मेढ़े पेड़ पर तेंदुआ आराम फरमाता हुआ दिखाई देता है। उसकी चित्तीदार खाल सूरज की किरण पड़ने के कारण चमक रही है, जो इसे जंगल के राजा जैसा बनाती है। इस तेंदुए के कान अलर्ट हैं और पूंछ संतुलन बनाए रखने के लिए हिल रही है। तेंदुआ इस पेड़ की ऊंचाई पर चढ़कर आसपास के इलाके पर नजर रख रहा है, इसके साथ ही वह अपने शिकार की तलाश कर रहा है।

इसको अच्छी तरह से पता होता है कि नजारा बेहतर कहां से दिखेगा और आसपास शिकार पर नजर रखना कहां से ज्यादा आसान है। इसने अपने पंजों से पेड़ की टहनियों को मजबूती से पकड़ा हुआ है, लेकिन शरीर इतना लचीला है कि वह किसी भी दिशा में झपट्टा मार सकता है।

यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद किए कई तरह के कमेंट्स

अफ्रीका के सवाना में ऐसा नजारा आम हैं, लेकिन इस वीडियो की सिनेमाटोग्राफी इतनी बारीक से हुई है कि हर फ्रेम में एक कला का काम लगता है। साथ ही यह हमें याद दिलाता है कि प्रकृति में हर जीव का अपना प्रभुत्व होता है, जिसमें एक तेंदुआ भी शामिल है। कुल मिलाकर कहें तो यह वीडियो वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी अनमोल रत्न से कम नहीं है।

tendua

tendua

इस वीडियो सोशल मीडिया के एक्स पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट होने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है: "तेंदुए अपनी खूबसूरती और चालाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उसे अच्छी तरह पता होता है कि नजारा बेहतर कहां से दिखेगा और आस पास शिकार पर नजर रखना कहां से आसान है।" इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

पहले ने लिखा: "तेंदुआ जानवरों का नहीं, मौके का भी उस्ताद होता है खूबसूरती के साथ दिमाग भी कमाल का। कहां रुकना है और कहां वार करना है ये कला जंगल सिखाता है, राजनीति नहीं।", दूसरे ने लिखा: "तेंदुआ इतना ऊपर पेड़ पर भी चढ़ सकता है मुझे तो आज पता चला"।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article