वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (14-12-2025): उम्र सिर्फ एक नंबर! 61 साल के आर्मी चीफ ने युवा अफसरों के साथ लगाए पुश-अप, वीडियो हुआ वायरल

आज का वायरल वीडियो (14-Dec-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना को 491 नए युवा अफसर मिले। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली। 61 साल के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए अफसरों के साथ 20 पुश-अप लगाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

61 साल के आर्मी चीफ ने उपेंद्र द्विवेदी ने युवा अफसरों संग लगाए पुश-अप, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/thejaipurdialogues)

भारतीय सेना को शनिवार को 491 नए युवा अफसर मिले। ये सभी अफसर भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से ट्रेनिंग पूरी कर सेना का हिस्सा बने। इन युवाओं में देश की आन-बान और शान के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा साफ नजर आया। देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड की सलामी खुद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली। इस परेड में भारत के साथ-साथ 14 मित्र देशों के 34 कैडेट्स भी पासआउट हुए, जो अब अपने देश की सेनाओं में सेवा देंगे।

आर्मी चीफ ने नए अफसरों के साथ लगाए 20 पुश-अप

इस दौरान IMA में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी अधिकारियों और कैडेट्स में नया जोश भर दिया। 61 साल की उम्र में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए अफसरों के साथ जमीन पर उतरकर 20 पुश-अप लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने बेहद सादगी और अपनापन दिखाते हुए नए कमीशन पाए अफसरों से खुलकर बातचीत भी की। सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को इस तरह अपने बीच पाकर युवा अफसर बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। जनरल द्विवेदी का यह अंदाज नए अफसरों के लिए प्रेरणा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने सेना प्रमुख की ऊर्जावान फिटनेस और युवा अफसरों के साथ जुड़ने की जमकर तारीफ की। वहीं पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की जमकर खिंचाई की। पहले यूजर ने लिखा: "आसिम मुनीर बस 5 कर दे", दूसरे ने लिखा: "हमारी सेना, हमारा गौरव", तीसरे यूजर ने लिखा: "ये जोश पहले कभी नहीं देखा था", चौथे ने लिखा: "वाह, इस उम्र में आपकी फिटनेस तो कमाल की है।" इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को thejaipurdialogues नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article