वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (13-Dec-2025): लेट नाइट ऑटो में सफर करते समय डर रही थी महिला, तभी गाड़ी में पढ़ी ऐसी बात, फिर दिल को मिली राहत

आज का वायरल वीडियो (13-Dec-2025): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: इस समय सोशल मीडिया पर बेंगलुरु शहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला आधी रात को Rapido ऑटो से सफर कर रही होती है, जहां ऑटो के अंदर लगा एक छोटा सा नोट उसे सुरक्षित महसूस कराता है।

Image

लेट नाइट ऑटो में सफर करते समय डर रही थी महिला, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/littlebengalurustories)

बेंगलुरु जिसे कभी एक शांत और ठंडा हिल स्टेशन माना जाता था, आज भारत का सिलिकॉन वैली बन चुका है। दिन में यह शहर ऑफिस, ट्रैफिक और भागदौड़ से भरा हुआ दिखाई देता है, लेकिन सूरज ढलते ही बेंगलुरु का एक बिल्कुल अलग ही रूप दिखाई देता है। रात होते ही शहर की सड़कें रोशनी से जगमगा उठती हैं। हर तरफ चमकती लाइटें ऐसा एहसास कराती हैं, जैसे जमीन पर सितारे बिखरे हुए हों, लेकिन इसी चकाचौंध के बीच सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें हम देखते हैं कि एक महिला रेपिडो ऑटो से जाती हुई दिखाई देती है। बेंगलुरु में देर रात सफर को लेकर महिलाओं के मन में अक्सर डर बना रहता है। खासकर जब अकेले घर लौटना हो, तो चिंता और बढ़ जाती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस डर को कुछ हद तक कम करने का काम किया है। इस वीडियो में एक महिला ने अपने आधी रात के सफर का अनुभव साझा किया है, जो लोगों का दिल छू रहा है।

यूजर्स की पढ़ें प्रतिक्रियाएं

सफर के दौरान उसकी नजर ऑटो के अंदर चिपके एक छोटे से नोट पर पड़ी। उस नोट को पढ़ते ही उसे सुकून और सुरक्षा का एहसास हुआ। महिला ने बताया कि उस समय वह अकेली थी और थोड़ी घबराई हुई भी, लेकिन उस नोट ने उसके मन से डर काफी हद तक दूर कर दिया। नोट में ड्राइवर ने लिखा था कि वह भी किसी का पिता और भाई है, और महिला की सुरक्षा उसके लिए बहुत मायने रखती है। साथ ही यह भरोसा भी दिया गया था कि वह सफर के दौरान पूरी तरह सुरक्षित है और आराम से बैठ सकती है। यह एक छोटा सा मैसेज था, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा था।

इस को वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर littlebengalurustories नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "मैं इस शहर को पिछले 20 सालों से जानता हूं, यह सबके लिए सबसे सुरक्षित शहर है।", दूसरे ने लिखा: "ये हमारे बेंगलुरु के असली ऑटो चालक हैं और उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।", तीसरे ने लिखा: "इतनी सुरक्षित जगह होने के बावजूद, ये लोग यहां के मूल भाषा को सीखने के लिए इतने अड़ियल हैं ताकि उन्हें यहां अपनापन महसूस हो सके।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article